
विराट कोहली ने इंदौर ODI में शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सहवाग-सचिन पीछे छूटे
AajTak
विराट कोहली ने इंदौर वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा, लेकिन वो टीम को जीत की मंजिल तक नहीं ले जा सके. विराट कोहली को केवल नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा का साथ मिला. हर्षित और नीतीश ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं.
18 जनवरी (रविवार) को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. कोहली ने 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 91 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. कोहली ने कुल मिलाकर 108 गेंदों पर 124 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: इंदौर वनडे में टीम इंडिया की हार, कोहली का शतक बेकार, न्यूजीलैंड ने ODI सीरीज जीतकर रचा इतिहास
विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर का ये 54वां शतक रहा. वहीं उनके इंटरनेशनल करियर की ये 85वीं सेंचुरी रही. बता दें कि कोहली ने टेस्ट में 30 और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक लगाया था. कोहली के लिस्ट-ए शतकों की संख्या अब 58 हो चुकी है. कोहली ने शतकीय पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी.
विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली का न्यूजीलैड के खिलाफ ये सातवां ओडीआई शतक रहा.कोहली ने वीरेंद्र सहवाग (भारत) और रिकी पोंटिग (ऑस्ट्रेलिया) को पछाड़ दिया. दोनों दिग्गजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में 6-6 शतक लगाए थे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक (ODI): 7- विराट कोहली (36 पारियां)* 6- रिकी पोंटिंग (50 पारियां) 6- वीरेंद्र सहवाग (23 पारियां) 5- सचिन तेंदुलकर (41 पारियां) 5- सनथ जयसूर्या (45 पारियां)
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 शतक लगाए हैं. अब वो इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका), जो रूट (इंग्लैंड) और सचिन तेंदुलकर (भारत) को पछाड़ दिया, जिन्होंने 9-9 शतक लगाए थे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










