
नई टीम लेकिन जोश हाई... भारत को न्यूजीलैंड ने कुछ यूं सिखाया सबक, एक गलती टीम इंडिया को पड़ी भारी
AajTak
न्यूजीलैंड की टीम पहली बार भारतीय धरती पर वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रही. न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों इस सीरीज में शानदार रही. अनुभव से सराबोर भारतीय टीम को ये सीरीज हार काफी दिनों तक चुभने वाली है.
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 18 जनवरी (रविवार) को खेला गया, जहां भारतीय टीम को 41 रनों से हार मिली. भारत को इस मुकाबले में जीत के लिए 338 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी इनिंग्स 296 रनों पर ही सिमट गई. विराट कोहली ने 124 रन जरूर बनाए, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे.
माइकल ब्रेसवेल की अगुवाई में न्यूजीलैंड की ये वनडे सीरीज जीत किसी सरप्राइज से कम नहीं है. भारतीय टीम फेवरेट का टैग लेकर वनडे सीरीज में उतरी थी, लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. भारतीय टीम ने शायद न्यूजीलैंड को हल्के में ले लिया. बता दें कि इस सीरीज में कीवी टीम अपने सीनियर बल्लेबाज केन विलियमसन, नियमित कप्तान मिचेल सेंटनर और स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी के बिना उतरी थी.
वहीं ऑलराउडर रचिन रवींद्र और फास्ट बॉलर जैकब डबी को भी वनडे सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया था. जेडन लेनोक्स और क्रिस्टियन क्लार्क तो अपनी पहली इंटरनेशनल सीरीज खेलने उतरे थे. वहीं फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जकारी फाउलकेस की ये तीसरी और विकेटकीपर मिचेल हे की चौथी वनडे सीरीज रही.
कम अनुभव, लेकिन जोश हाई दिखा हालांकि कम अनुभव के बावजूद न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को पस्त किया. वडोदरा वनडे में भारतीय टीम ने विराट कोहली की मास्टर क्लास पारी के चलते जीत हासिल की. लेकिन राजकोट और इंदौर ओडीआई में भारतीय टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा. ना बल्लेबाजी में निरंतरता दिखी, ना ही गेंदबाजी उतनी प्रभावशाली रही. नतीजा ये हुआ कि न्यूजीलैंड ने पहली बार भारतीय धरती पर वनडे सीरीज अपने नाम कर लिया.
बल्लेबाजी में डेरिल मिचेल का तोड़ भारतीय टीम नहीं खोज सकी. मिचेल ने पहले वनडे में अर्धशतक जड़ा. फिर लगातार दो मैचों में शतकीय पारी खेली. मिचेल ने 176 की औसत से कुल 352 रन बनाए. मिचेल को वैसे भी भारतीय टीम काफी पंसद है और वो इस टीम के खिलाफ अब तक चार ओडीआई शतक जड़ चुके हैं. विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने भी कीवी टीम के लिए बल्ले से अच्छा खेल दिखाया.
तेज गेंदबाजों क्रिस्टियन क्लार्क और काइल जेमिसन ने इस सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए उम्दा प्रदर्शन किया. क्लार्क ने अपनी डेब्यू सीरीज में 7 विकेट झटके और वो इस सीरीज में सबसे ज्याद विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. वहीं जेमिसन ने 6 विकेट अपने नाम किए.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








