
पहले टेस्ट अब ODI, गंभीर युग में एक और शर्मनाक रिकॉर्ड... न्यूजीलैंड ने 37 साल, 7 ODI सीरीज का सूखा किया खत्म
AajTak
इंदौर में रविवार (18 जनवरी) विराट कोहली का शानदार शतक बेकार गया, न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार ODI सीरीज जीती. इसके साथ ही कीवी टीम ने भारत में ODI सीरीज जीतने का अपना लंबा इंतजार खत्म कर दिया है, क्योंकि कीवी टीम ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली. विराट कोहली ने तीसरे ODI में जबरदस्त पारी खेली, लेकिन भारतीय टीम यह मैच 41 रन से हार गई.
भारतीय टीम इंदौर वनडे में रविवार को 338 रन का टारगेट हासिल नहीं हासिल नहीं कर सकी. विराट कोहली का शतक और हर्षित राणा का अर्धशतक केवल हार का अंतर कम कर सका. न्यूजीलैंड ने पहली बार भारतीय धरती पर वनडे सीरीज जीती है. यह 7 वनडे सीरीज और 37 साल बाद हुआ है. इंदौर में हारकर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने तीन वनडे की सीरीज 2-1 से गंवा दी. इंदौर में खेले गए आखिरी मुकाबले को कीवी टीम ने 41 रन से जीता
भारत को जीत के लिए 338 रन का लक्ष्य मिला था. विराट कोहली के 124 रन के बावजूद टीम इंडिया 46 ओवर में 296 रन पर ढेर हो गई. न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के 137 और ग्लेन फिलिप्स के 106 रन के बूते आठ विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया था.
New Zealand register a 41-run victory in the decider and win the series 2-1 Scorecard ▶️ https://t.co/KR2ertVUf5#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/JuuARZ4y53
गंभीर के नाम एक और शर्मनाक कीर्तिमान अक्टूबर 2024 में कोचिंग संभालने के कुछ महीनों बाद गंभीर कम से कम तीन मैचों की घरेलू सीरीज में व्हाइटवॉश होने वाले पहले भारतीय कोच बने. न्यूजीलैंड जिसने पहली बार 1955-56 में भारत का दौरा किया था, कभी भी भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया था. लेकिन इस बार कीवी टीम ने 3-0 से सीरीज जीती.
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार था जब भारतीय टीम को अपने घर पर तीन या उससे ज्यादा मैचों सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था.
अब इसी तरह वनडे सीरीज में भारत का रिकॉर्ड खराब हुआ. जब 37 साल और 7 वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड ने भारत में कोई वनडे सीरीज जीती है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










