
वनडे सीरीज गंवाने के बाद कप्तान शुभमन का छलका दर्द... किसपर फोड़ा हार का ठीकरा?
AajTak
भारत ने न्यजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज गंवाई है. इसका असर टीम की तैयारियों पर जरूर पड़ेगा. कप्तान शुभमन गिल के मुताबिक टीम को अब स्पष्ट रणनीति, स्टीक कॉम्बिनेशन और अनुशासित प्रदर्शन की जरूरत है ताकि वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम मजबूती से उभर सके.
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार झेड़ी. वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां न्यूजीलैंड ने 41 रनो से जीत हासिल की. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 337 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. यानी भारत को जीत के लिए 338 रनों की जरूरत थी, लेकिन उसकी पूरी टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 296 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
यह भी पढ़ें: पहले टेस्ट अब ODI, गंभीर युग में एक और शर्मनाक रिकॉर्ड... न्यूजीलैंड ने 37 साल का सूखा किया खत्म
भारत की वनडे सीरीज हार के बाद कप्तान शुभमन गिल का दर्द छलक ही पड़ा. निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के फीके प्रदर्शन पर उन्होंने खुलकर नाराजगी जताई और बताया कि कहां चूक हुई, साथ ही किस कारण सीरीज हाथ से निकल गई. शुभमन ने कहा कि टीम 1-1 से बराबरी पर थी और निर्णायक मैच में जिस तरह खेल दिखाना चाहिए था, वैसा बिल्कुल नहीं दिखा.
भारतीय कप्तान ने माना कि खिलाड़ियों ने कई महत्वपूर्ण मौकों पर गलतियां दोहराईं और योजनाओं पर अमल सही तरीके से नहीं हो पाया. शुभमन ने किसी एक खिलाड़ी को दोष नहीं दिया, लेकिन यह साफ था कि वह टॉप-ऑर्डर की नाकामी, गैर-जिम्मेदाराना शॉट चयन, फील्डिंग में लगातार चूकों से बेहद नाराज थे.
कोहली-हर्षित की जमकर की तारीफशुभमन गिल ने मैच के बाद कहा, 'पहले मैच के बाद जब हम यहां 1-1 की स्थिति में आए और जिस तरह हमने खेला, वह निराशाजनक था. कुछ ऐसे एरियाज हैं जिन पर हमें पीछे मुड़कर देखना होगा, आत्मचिंतन करना होगा और बेहतर करना होगा.' शुभमन ने विराट कोहली और हर्षित राणा की जमकर तारीफ की.
शुभमन गिल कहते हैं, 'विराट भाई जिस तरह बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, वह हमेशा ही हमारे लिए बड़ा प्लस है. हर्षित ने भी जिस तरह सीरीज में बल्लेबाजी की है, खासकर नंबर-8 पर खेलना आसान नहीं होता. लेकिन उन्होंने जिस तरह आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाई है, वह काबिल-ए-तारीफ है. तेज गेंदबाजों ने भी इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








