
Virat Kohli Press Conference: कप्तानी विवाद पर खुलकर बोले कोहली, गांगुली के दावे पर कहा- मुझे कभी नहीं कहा गया...
AajTak
वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद विराट कोहली पहली बार मीडिया के सामने आए हैं. विराट ने टी-20 कप्तानी को छोड़ने के फैसले पर भी बात की, लेकिन विराट ने जो दावा किया वो बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयान से बिल्कुल अलग है.
Virat Kohli Press Conference: साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जिसमें उन्होंने कई अहम बातें कही हैं. टी-20 की कप्तानी छोड़ने पर विराट कोहली ने कहा है कि इस फैसले पर किसी को कोई दिक्कत नहीं थी, मुझसे नहीं कहा गया कि आप कप्तानी ना छोड़ें. विराट का ये बयान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के उस बयान से बिल्कुल उलट है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने खुद विराट से कप्तानी ना छोड़ने की अपील की थी. विराट कोहली और सौरव गांगुली ने इस पूरे मसले पर क्या-क्या कहा है, दोनों के बयान पढ़िए... बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए विराट कोहली ने कहा, ‘टी-20 कप्तानी को छोड़ने की बात मैंने सबसे पहले BCCI को बताया, उसको बहुत अच्छे तरह से रिसीव किया गया. किसी को कोई परेशानी नहीं हुई, मुझे ये नहीं कहा गया कि आप टी-20 की कप्तानी मत छोड़िए. बल्कि उसकी तारीफ की गई थी. तब मैंने ये भी कहा था कि मैं वनडे-टेस्ट की कप्तानी करना चाहूंगा, अगर सेलेक्टर्स का कुछ और फैसला ना हो तो, मैंने ये ऑप्शन भी दिया था कि अगर उन्हें कुछ और लगता है तो वो उनका फैसला है’. विराट कोहली ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - मेरे बारे में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं, वन डे खेलने के लिए तैयार हूं मैं #ATVideo #ViratKohli #Cricket #sports pic.twitter.com/9YcpVEP6Tv

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












