
Virat Kohli Out from England Series: विराट कोहली इंग्लैंड सीरीज के 3 टेस्ट से भी हुए बाहर? टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव
AajTak
Virat Kohli Update: India Vs England सीरीज के बाकी तीन मैचों के लिए विराट कोहली बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्टों में यह बात सामने आई है. विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों से शुरुआती दो टेस्ट मैचों से ब्रेक लिया था.
Virat Kohli Vs england Test Series: भारत-इंग्लैंड सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टीम इंडिया के सबसे धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली सीरीज से हट गए हैं. वहीं बाकी तीन मैचों के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्टों में यह बात सामने आई है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और सीनियर नेशनल सेलेक्शन कमेटी को सूचित किया है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के शेष तीन टेस्ट से हट रहे हैं.
रिपोर्ट में दावा है कि कोहली ने शुक्रवार को बीसीसीआई को इस बारे में सूचित किया. इसी दिन सेलेक्टर्स ने राजकोट, रांची और धर्मशाला में टेस्ट के लिए टीम तय करने के लिए एक ऑनलाइन मीटिंंग की थी.
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत में, कोहली ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स से बात की थी. तब उन्होंने यह बात कही थी कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, लेकिन पर्सनल सिचुएशन के कारण वो सीरीज नहीं खेल पाएंगे.
इसके बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह की भी विराट के फैसले पर प्रतिक्रिया आई थी. जय शाह ने कहा था कि बीसीसीआई उनके फैसले का सम्मान करता है और बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने उनको सपोर्ट किया है.
पहली बार कोहली घरेलू सीरीज से बाहर किंग कोहली के करियर में यह पहली बार होगा जब वो किसी घरेलू सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. वाइजैग (विशाखापत्तनम) टेस्ट में भारतीय टीम ने विराट की गैरमौजूदगी में जोरदार वापसी की थी. टीम इंडिया ने इसके साथ ही सीरीज में 1-1 से बराबर की थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












