
UAE: T-10 league में इंग्लिश बल्लेबाज का तूफान, एक ओवर में बना दिए 35 रन, पारी में जड़े 8 छक्के
AajTak
यूएई में इन दिनों टी-10 लीग खेली जा रही है. शनिवार को टीम अबु धाबी ने नदर्न वॉरियर्स को 21 रन से हराया. मैच में लियाम लिविंगस्टोन ने 23 बॉल पर सबसे ज्यादा नाबाद 68 रन बनाए. इसी पारी में लियाम ने कुल 8 लंबे छक्के जमाए. जानिए किसके ओवर में 35 रन जड़े...
यूएई में इन दिनों टी-10 लीग खेली जा रही है. क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लिश बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने धमाल मचा रखा है. टीम अबु धाबी की तरफ से खेलते हुए लिविंगस्टोन ने नदर्न वॉरियर्स के खिलाफ एक ही ओवर में 35 रन जड़ दिए. वहीं, उन्होंने अपनी पूरी पारी में 8 लंबे छक्के भी लगाए. Player. Of. The. Match. 🚀@liaml4893 👏#AbuDhabiT10 #InAbuDhabi #CricketsFastestFormat pic.twitter.com/VeMSQ7QAE8

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












