
Team India: शादी का सीजन पड़ा भारी, दिल्ली में नहीं मिला टीम इंडिया को होटल
AajTak
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेलना है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अबकी बार भारतीय खिलाड़ियों को दिल्ली में होटल नहीं मिल पाया और वे नोएडा के पास एक होटल में रुके हुए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम आमतौर पर दिल्ली के ताज पैलेस या आईटीसी मौर्या में ठहरती थी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 फरवरी से खेला जाना है. भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में एक पारी और 132 रनों से शानदार जीत हासिल की थी. अब उसका लक्ष्य दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होगा. भारतीय समयानुसार दूसरा टेस्ट मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा.
इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के खिलाड़ियों को इस बार दिल्ली में फाइव स्टार होटल में ठहरने का मौका नहीं मिला है. इसके पीछे की वजह G20 शिखर सम्मेलन और शादी का मौसम है और पहले ही फाइव स्टार होटल बुक हो चुके थे. नतीजतन बीसीसीआई को अंतिम समय में दूसरे जगह खिलाड़ियों को ठहराने की प्लानिंग करनी पड़ी.
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम आमतौर पर दिल्ली के ताज पैलेस या आईटीसी मौर्या में ठहरती है, लेकिन इस बार वे नोएडा के पास होटल लीला में ठहरे हैं. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से इसकी पुष्टि की. बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'होटल लीला में दी जाने वाली सुविधाएं अच्छी हैं. अपरिहार्य कारणों से बदलाव किया गया है. हमने काफी सोच-समझ कर होटल को यहां शिफ्ट करने का फैसला किया.'
विराट कोहली को लेकर ये अपडेट
हालंकि विराट कोहली टीम के साथ नहीं रह रहे हैं और वह गुरुग्राम में ठहरे हुए हैं. कोहली ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने के लिए गुरुग्राम में अपने घर में रहने का विकल्प चुना. उन्होंने टीम प्रबंधन से इसकी अनुमति भी ली है. चूंकि भारत लंबे समय बाद भारत दिल्ली में टेस्ट मैच खेल रहा है. कोहली दिल्ली-एनसीआर में अपने समय का आनंद ले रहे हैं और वह लंबी ड्राइव पर भी गए थे.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











