
T20 वर्ल्ड कप भारत में नहीं...UAE में हो सकता है, फाइनल के लिए ये तारीख तय!
AajTak
टी20 विश्व कप 2021 का आयोजन अब भारत की जगह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हो सकता है. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर को होगी और इसका फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा. हालांकि बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को भारत में प्रस्तावित टूर्नामेंट को स्थानांतरित करने के बारे में पत्र नहीं लिखा है.
टी20 विश्व कप 2021 का आयोजन अब भारत की जगह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हो सकता है. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर को होगी और इसका फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा. हालांकि बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को भारत में प्रस्तावित टूर्नामेंट को स्थानांतरित करने के बारे में पत्र नहीं लिखा है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि टी20 विश्व कप यूएई और ओमान में हो सकता है. आईपीएल-14 के दूसरे चरण के मैच 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक यूएई में होने है. ऐसे में आईपीएल के ठीक दो दिन बाद टी20 विश्व कप का आयोजन होगा.More Related News

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












