
Special Train: बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगी 17 जोड़ी सावन स्पेशल ट्रेन
AajTak
बिहार से देवघर सावन के महीने में जाने वाले वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इन ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों से चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो.
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर स्पेशल ट्रेन चलाती है. अब रेलवे ने सावन के महीने में देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी दी है. रेलवे ने 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. समस्तीपुर रेलमंडल के जयनगर से आसनसोल और रक्सौल से देवघर समेत अन्य स्टेशनों से श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी, जिससे बिहार से जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. साथ ही मेला अवधि के दौरान जसीडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों को छोड़कर अन्य सभी का न्यूनतम ठहराव बढ़ाकर 05 मिनट किया गया और सुलतानगंज स्टेशन पर 04 जोड़ी ट्रेन का 02 मिनट का ठहराव दिया गया है.
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें
1.गाड़ी सं. 05597/05598 जयनगर-आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (समस्तीपुर-बरौनी-मुंगेर-जमालपुर-किउल-झाझा-जसीडीह के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन): - गाड़ी सं. 05597 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन - मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को जयनगर से 22.00 बजे खुलकर अगले दिन 09.05 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 12.07.2025 से 09.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन - बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को आसनसोल से 13.00 बजे खुलकर 14.30 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 04.20 बजे जयनगर पहुंचेगी.
2.गाड़ी सं. 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल (सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-मोकामा-किउल-जमालपुर-भागलपुर के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन): - गाड़ी सं. 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन - रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रक्सौल से 05.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 16.50 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 05546 देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 08.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन - रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को देवघर से 17.50 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
3.गाड़ी सं. 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल :- मोकामा-किउल-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते दानापुर और साहिबगंज के बीच एक जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल (साप्ताहिक) 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर स्पेशल का 13.07.2025 से 10.08.2025 तक प्रत्येक रविवार को परिचालन किया जायेगा. यह स्पेशल गाडी सं. 13236/13235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी के समय एवं ठहराव के अनुसार परिचालित की जाएगी.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











