
Premanand Maharaj: कौन सी तपस्या करें कि भगवान खुद वरदान देने आएं, हैरान कर देगा प्रेमानंद महाराज का जवाब
AajTak
Premanand Maharaj:भगवान से प्रार्थना केवल शब्दों का उच्चारण नहीं, बल्कि हृदय की सच्ची पुकार है. जब मनुष्य अपने अहंकार, भय और अपेक्षाओं से ऊपर उठकर ईश्वर के सामने नतमस्तक होता है, तभी प्रार्थना सच्ची होती है.
Premanand Mharaj: प्रेमानंद महाराज अपने सरल जीवन और गहन आध्यात्मिक अनुभवों के लिए जाने जाते हैं. आए दिन प्रेमानंद महाराज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है. ऐसा ही एक वीडियो हाल में चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें भक्त भक्ति और भगवान के प्रकट होने को लेकर सवाल पूछ रहा है. भक्त ने क्या प्रश्न किया और महाराज ने क्या उत्तर दिया जानते हैं.
दरअसल सत्संग के दौरान एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से प्रश्न किया कि “महाराज जी, मैं भगवान से मनचाहा वरदान प्राप्त करना चाहता हूं. ऐसी कौन-सी तपस्या करूं जिससे भगवान स्वयं प्रकट होकर मुझे वरदान दें?”
भक्त के इस सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान ने स्वयं कहा है कि अर्थार्थी भी भक्त कहलाते हैं, पर यदि सच में भगवान को पाना है, तो जीवन में कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है. महाराज जी ने आगे कहा कि पहली बात, ब्रह्मचर्य में रहो और किसी भी अवस्था में उसका खंडन न होने दो. दूसरी बात, पवित्र और सात्त्विक आहार लो, वो भी अल्पाहार, जिससे केवल प्राणों का पोषण हो. तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात निरंतर नाम जप करो. राम नाम का अखंड स्मरण करो. इससे जो चाहोगे, वह स्वतः प्राप्त होगा.”
महाराज जी का जीवन-संदेश
प्रेमानंद महाराज ने आगे समझाया कि किसी की निंदा मत करो और न ही निंदा सुनो. यह साधना सरल नहीं है, लेकिन भगवान का साक्षात्कार भी कोई खेल नहीं है. तुम्हें मनुष्य शरीर मिला है. यह स्वयं में एक महान अवसर है. इस जीवन को व्यर्थ मत जाने दो, निरंतर राम नाम जपो.”
कितने दिन में प्रकट होंगे भगवान?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









