
ना इंटरनेट ना ऐप, फिर भी दिख रहा कॉल करने वाले का नाम, कैसे काम कर रहा CNAP?
AajTak
कॉल आने पर अब लोगों को नंबर के साथ ही नाम भी दिख रहा है. इसके लिए किसी ऐप, इंटरनेट या सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है. ये नाम हाल में शुरू हुई CNAP सर्विस के तहत दिख रहे हैं. ये सुविधा फिलहाल 4G और 5G नेटवर्क पर मिल रही है. हालांकि, इसे लेकर कुछ चुनौतियां भी हैं. आइए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करता है.
TRAI की ओर से हाल में कंज्यूमर्स के लिए नई सर्विस शुरू की गई है. कॉलर नेम प्रेजेंटेशन CNAP किसी कॉलर की पहचान बताता है. यानी किसी नंबर से अब फोन पर कॉल आएगी, तो उस पर नाम भी दिखेगा. यानी नाम और नंबर दोनों दिखेंगे. इस सर्विस के लिए इंटरनेट, ऐप या सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी.
ये सर्विस फ्री है और सभी यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा. अगर आपको ये सर्विस नहीं मिल रही है, तो आने वाले दिनों में मिलने लगेगी. कई लोग इसे TrueCaller जैसी सर्विस समझ रहे हैं, लेकिन इन दोनों में कई अंतर हैं. आइए जानते हैं CNAP कैसे काम करता है.
TRAI ने बताया है कि CNAP एक ऐसा सिस्टम है, जो यूजर्स को कॉलर की आधिकारिक रजिस्टर नाम की जानकारी देगा. यानी कोई नंबर किसके नाम से रजिस्टर है, इसकी जानकारी CNAP देता है. अगर आपने अपना नंबर माता या पिता के नाम पर लिया है, तो कॉल करने पर नंबर के साथ उनका ही नाम दिखाएगा.
यह भी पढ़ें: Truecaller लाया नया फीचर, Call Spoofing से मिलेगा छुटकारा
हालांकि, जिन लोगों के पास आपका नंबर सेव है उनके साथ ऐसा नहीं होगा. उनके फोन में आपका नंबर उसी नाम से आएगा, जिससे उन्होंने सेव किया है. इस सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए आपको इंटरनेट, ऐप या किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है. ये फ्री ऑफ कॉस्ट है और सभी यूजर्स को मिलेगी.
फिलहाल ये सर्विस 4G औप 5G नेटवर्क पर काम कर रही है. संभव है कि आने वाले दिनों में ये पुराने मॉडल्स पर भी नजर आएगी. CNAP नेटवर्क लेवल पर सीधे टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए काम करता है. सभी टेलीकॉम ऑपरेटर किसी भी फोन नंबर से जुड़े तमाम डेटा बेस को रखते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









