
Vastu Niyam: कितनी हो घर में खिड़कियां? साल 2026 में ये दिशा बन सकती हैं बदहाली का कारण
AajTak
Vastu Niyam: वास्तु शास्त्र में घर को ऊर्जा का केंद्र माना गया है, माना जाता है कि घर की बनावट व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालती है. घर का हर हिस्सा मुख्य द्वार, रसोई, शयनकक्ष और खिड़कियां वास्तु के अनुसार सही हो, तो घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.
Vastu Niyam: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि ऊर्जा का केंद्र होता है. घर का हर हिस्सा चाहे वह मुख्य द्वार हो, रसोई, शयनकक्ष या फिर खिड़कियां ही क्यों ना हो, यह सभी सीधे तौर पर व्यक्ति के जीवन पर असर डालती हैं. वास्तु के मुताबिक इन संरचनाओं की सही या गलत स्थिति सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों को जन्म दे सकती है. खिड़कियों को वास्तु में विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि यहीं से घर के भीतर सूरज की रोशनी, ताजी हवा और ऊर्जा का प्रवेश होता है. सही रौशनी और वेंटिलेशन न केवल सेहत के लिए जरूरी है, बल्कि मानसिक संतुलन और घर के माहौल पर भी असर डालती हैं. इसी कारण वास्तु शास्त्र में खिड़कियों की संख्या, आकार और दिशा को लेकर खास नियम बताए गए हैं.
वास्तु के जानकारों के मुताबिक अगर खिड़कियां सही दिशा और सही संख्या में हों, तो घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. वहीं, इन नियमों की अनदेखी करने पर घर में तनाव, आर्थिक परेशानियां और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां पैदा हो सकती हैं. यही वजह है कि घर बनवाते समय या रिनोवेशन के दौरान खिड़कियों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है.
इतनी खिड़कियां शुभ
वास्तु के अनुसार घर में खिड़कियों की संख्या हमेशा सम (Even Number) में होनी चाहिए. जैसे 2, 4, 6 या 8 खिड़कियां शुभ मानी जाती हैं. इसके विपरीत, 3, 5, 7 या 9 जैसी विषम संख्या में बनी खिड़कियां घर की ऊर्जा को असंतुलित कर सकती हैं. मान्यता है कि सम संख्या में खिड़कियां होने से घर में ऊर्जा का प्रवाह संतुलित रहता है, जिससे मानसिक शांति, पारिवारिक सौहार्द और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है. यही कारण है कि वास्तु विशेषज्ञ घर बनवाते समय इस पहलू पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं.
खिड़कियों की सही दिशा का महत्व
सिर्फ संख्या ही नहीं, बल्कि खिड़कियों की दिशा भी उतनी ही अहम होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर और पूर्व दिशा में बनी खिड़कियां बेहद शुभ मानी जाती हैं. इन दिशाओं से आने वाली सूर्य की किरणें और ताजी हवा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं. पूर्व दिशा से उगता हुआ सूर्य स्वास्थ्य, उत्साह और नई शुरुआत का प्रतीक है, जबकि उत्तर दिशा को धन और अवसरों की दिशा माना जाता है. इन दिशाओं में खिड़कियां होने से घर में खुशहाली और प्रगति के योग बढ़ते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









