
जापान की संसद में सिर्फ इतने टॉयलेट, लग जाती है सांसदों की लाइन... PM भी कर रहीं नए शौचालय की मांग!
AajTak
Toilets in Japan Parliament: जापान की संसद में टॉयलेट की कमी का मुद्दा चर्चा में है. खास बात ये है कि अब वहां की पीएम Sanae Takaichi खुद भी टॉयलेट्स बनवाने की डिमांड कर रही हैं.
जापान की संसद की इन दिनों टॉयलेट की कमी को लेकर चर्चा में है. दरअसल, जापान की महिला संसद सदस्यों का कहना है कि संसद में टॉयलेट की कमी है और नए टॉयलेट बनाए जाने चाहिए. अब जापानी की पीएम Sanae Takaichi ने भी इस मांग का समर्थन की है और जापान की संसद में महिला टॉयलेट बनाने की डिमांड की है. ऐसे में सवाल है कि आखिर जापान की संसद में टॉयलेट की कितनी कमी है और अभी क्या मांग की जा रही है...
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जापान की पीएम Sanae Takaichi उन 60 महिला सांसदों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने संसद भवन में फीमेल टॉयलेट्स की संख्या बढ़ाने की याचिका दायर की है, ताकि महिलाओं की संख्या और उनकी भागीदारी के हिसाब से संसद में टॉयलेट हो. अक्टूबर 2024 में 465 सीटों वाले निचले सदन में रिकॉर्ड 73 महिलाएं चुनी गईं, जो 2009 के 54 के पिछले उच्चतम आंकड़े को पार कर गईं. जबकि डायट कहलाने वाली जापानी संसद के ऊपरी सदन में 248 में 74 महिलाएं चुन कर आईं.
अब वहां की महिला सांसद और विपक्षी नेता Yasuko Komiyama का कहना है, 'संसद सत्र शुरू होने से पहले अक्सर शौचालय के सामने लंबी कतारें लग जाती हैं. वहीं, एक सांसद का कहना है कि उन्होंने सत्र शुरू होने से पहले शौचालय जाना छोड़ दिया है.
संसद में कितने टॉयलेट्स हैं?
रिपोर्ट्स के अनुसार, निचले सदन में चुनी गई 73 महिला सांसदों के लिए मुख्य सदन के पास सिर्फ दो केबिन वाला एक ही शौचालय है. हालांकि पूरे भवन में कुल 22 कक्षों वाले नौ महिला शौचालय हैं. ऐसे में सत्र के दौरान वहां लाइनें लग जाती हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पूरे भवन में कुल 67 स्टॉल और यूरिनल वाले 12 पुरुष शौचालय हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









