
अब चांदी पर छाई महंगाई, क्या साल 2026 में सोना खरीद लूं? जानिए Expert की राय
AajTak
Mirae Asset के मुताबिक 2025 में चांदी की तेजी ऐतिहासिक रही है, जिससे अब चांदी काफी महंगी हो गई, और जोखिम भी बढ़ा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने के मुकाबले अब चांदी अपेक्षाकृत महंगी लग रही है.
साल 2025 में चांदी की चमक सबसे तेज रही. चांदी ने 150% से ज्यादा का रिटर्न बनाकर दिया है. लेकिन अब नए साल में निवेशकों के बीच ये सवाल है कि क्या चांदी में और निवेश करना चाहिए या सोने की ओर शिफ्ट होना बेहतर रहेगा.
दरअसल, Mirae Asset Mutual Fund की ताजा रिपोर्ट में इसी का जिक्र किया गया है. Mirae Asset के मुताबिक 2025 में चांदी की तेजी ऐतिहासिक रही है, जिससे अब चांदी काफी महंगी हो गई हैं, और जोखिम भी बढ़ा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने के मुकाबले अब चांदी अपेक्षाकृत महंगी लग रही है.
चांदी का अब क्या भविष्य?
इसका प्रमाण यह है कि गोल्ड-सिल्वर अनुपात (Gold–Silver Ratio) पहले के औसत स्तर से काफी नीचे आ गया है, जिसका मतलब है कि सोने की तुलना में चांदी की कीमत तय समय के हिसाब से ज्यादा बढ़ चुकी है.
यही कारण है कि Mirae Asset MF ने चांदी में ताजा निवेशों पर सतर्क रहने की सलाह दी है. रिपोर्ट कहती है कि चांदी से रिटर्न पिछले साल की तुलना में अब मॉडरेट हो सकते हैं, साथ ही ये भी हो सकता है कि चांदी की कीमत थोड़ी और सस्ती हो जाए. यानी चांदी में जोखिम अधिक है.
साल 2025 में चांदी की कीमतों में उछाल के पीछे कई कारण रहे, आपूर्ति की कमी, मजबूत औद्योगिक मांग और भौतिक उपलब्धता में कमी मुख्य कारण रहे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









