
रोना, याद करना और टूट जाना सही है... कथावाचक जया किशोरी ने की दिल की बात
AajTak
जया किशोरी ने अपनी बुक 'जो है, ठीक है' के एक अध्याय में बताया है कि किसी को याद करना गलत नहीं बल्कि सही क्यों होता है. साथ ही उन्होंने इससे उबरने के कुछ तरीके भी बताए.
कथावाचक, मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी अपने भजन और अपनी कथाओं के कारण जानी जाती हैं. वह अक्सर ऐसे विषयों पर बात करना पसंद करती हैं जिससे लोग अपने आपको कनेक्ट कर सके. उन्होंने अपनी बुक 'जो है, ठीक है' में रिश्ते, ब्रेकअप और उनसे जुड़ी यादों पर खुलकर बताया है. जया किशोरी का मानना है कि किसी को याद करना न तो कमजोरी है और न ही गलत. टूटे रिश्तों के बाद मन में उठने वाली भावनाएं पूरी तरह मानवीय होती हैं.
यादों से भागने या उन्हें दबाने की जरूरत नहीं
जया किशोरी ने बताया, 'यादों से भागने या उन्हें दबाने के बजाय उन्हें समझना और संतुलन के साथ स्वीकार करना ही आगे बढ़ने का सही रास्ता है. जो कुछ हम अपने लिए सोचते हैं, जिसकी कल्पना करते हैं, वैसा घटित नहीं होता. यह हमारे काम से जुड़ा हो सकता है, भविष्य की योजनाओं से, हमारी इच्छाओं से या फिर हमारे रिश्तों से. इन सब में सबसे अधिक पीड़ा हमें रिश्तों के टूटने-बिखरने से मिलती है.'
'कभी-कभी ऐसा होता है कि कोई बहुत करीबी या प्रेम-भरा रिश्ता टूट जाता है. वही रिश्ता, जिसमें हमारे जीवन की कुछ शानदार यादें बुनी होती हैं. इस रिश्ते का टूटना हमें बहुत कष्ट देता है. ऐसी यादों को भुलाना या मिटाना बहुत कठिन होता है और इन्हें भुलाने के प्रयास में हमें मानसिक तनाव और घुटन-सी होने लगती है. यह समस्या तब शुरू होती है, जब हम बार-बार अपने संबंध को याद करते हैं जो शायद हमें और दुखी कर देता है.' 'ऐसा इसलिए है क्योंकि यह भावना बिल्कुल स्वाभाविक है. जिनके साथ हमने अनगिनत पल बिताए हों, उन्हें भुला पाना सरल नहीं होता. समस्या तब शुरू होती है, जब इन दुखभरी यादों के साथ हमारे मन में यह चाहत फिर से सिर उठाने लगती है कि शायद हम वापस उसी रिश्ते में चले जाएं तो वे पल लौट आएं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाता.'
रिश्ते क्यों टूटते हैं?
जया किशोरी आगे कहती हैं, 'रिश्ते इसलिए टूटते हैं क्योंकि वे हमारे लिए सही नहीं होते, न ही हमारे भविष्य के लिए और न ही हमारे आत्म-विकास के लिए. लेकिन कई बार रिश्तों के मामले में हमारा मन एक अजीब प्रवृत्ति से ग्रस्त होता है. वह बस अच्छी बातों को ही याद करता है और उनमें उलझा रहता है. इसलिए हम बार-बार उन्हीं अच्छे पलों को याद करते रहते हैं और उन्हें भुला पाना हमारे लिए कठिन हो जाता है.'

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









