
अंगूर कहां गए? न्यू ईयर की शाम बाजार में ऐसा क्या हुआ,फल विक्रेता ने सुनाई कहानी
AajTak
न्यू ईयर की रात गुड लक के लिए 12 हरे अंगूर खाने की परंपरा ने भारतीय शहरों में अंगूरों की किल्लत पैदा कर दी. दुकानदारों का कहना है कि स्पेन की इस परंपरा के अचानक लोकप्रिय होने से मांग इतनी बढ़ गई कि बाजारों से हरे अंगूर खत्म हो गए.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नए साल की पूर्व संध्या पर लोग हरे अंगूर ढूंढते फिर रहे थे. इसी कड़ी में एक फल विक्रेता का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बताता है कि इसी वजह से बाजार से हरे अंगूर पूरी तरह गायब हो गए.
वीडियो में फल विक्रेता कुछ युवतियों से बातचीत करता दिखता है. वह बताता है कि एक ग्राहक ने उसे कहा था कि न्यू ईयर की रात 12 बजे के बाद टेबल के नीचे बैठकर 12 हरे अंगूर खाने से गुड लक आता है. इसी मान्यता की वजह से लोग बड़ी संख्या में हरे अंगूर खरीदने पहुंचे थे.
फल विक्रेता की बात सुनकर सामने खड़ी लड़कियां हंसते हुए पूछती हैं कि क्या एक भी अंगूर नहीं बचा? इस पर दुकानदार जवाब देता है कि नहीं, एक भी नहीं.इसके बाद लड़कियां पूछती हैं कि क्या लोगों ने लाल अंगूर भी खरीद लिए होंगे? इस पर दुकानदार साफ करता है कि इस परंपरा में जरूरी सिर्फ हरे अंगूर ही होते हैं, लाल या काले नहीं.
फिर लड़कियों के समूह में से सवाल आता है कि क्या 200–300 लोग अंगूर खरीद ले गए? इस पर दुकानदार जवाब देता है कि इतने तो बिना अंगूर लिए ही वापस चले गए.इस पूरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और 12 अंगूर वाले ट्रेंड की चर्चा हर तरफ हो रही है.
देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









