
Visphotak Yog 2025: फरवरी में राहु-मंगल युति मचाएगी हलचल, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
AajTak
Visphotak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष में विस्फोटक योग को एक अत्यंत उग्र और प्रभावशाली अशुभ योग माना जाता है. यह योग तब बनता है जब ग्रहों के सेनापति मंगल और छाया ग्रह राहु एक ही राशि या भाव में युति करते हैं.
Visphotak Yog 2025 : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. यह ग्रह साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास, क्रोध और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है. जब मंगल अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका असर सिर्फ व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं रहता, बल्कि देश-दुनिया की घटनाओं पर भी दिखाई देता है. वर्ष 2026 में फरवरी माह में मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही छाया ग्रह राहु विराजमान हैं. ऐसे में मंगल और राहु की युति से एक बेहद उग्र और अशुभ योग विस्फोटक योग (Visphotak Yog) का निर्माण होगा, जो कुछ राशियों के जीवन में तनाव, संघर्ष और नुकसान की स्थितियां पैदा कर सकता है.
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल 23 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, वो 2 अप्रैल 2026 तक वहीं विराजमान रहेंगे. इस पूरे समय राहु-मंगल की युति बनी रहेगी, जिससे विस्फोटक योग सक्रिय रहेगा.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह योग ग्यारहवें भाव में बन रहा है. यह भाव लाभ, आय और मित्रों से जुड़ा होता है. ऐसे में इस दौरान धन लाभ की उम्मीदों को झटका लग सकता है. मित्रों या नेटवर्क के माध्यम से धोखा मिलने की आशंका है. निवेश में नुकसान हो सकता है , आपको अनावश्यक जोखिम उठाने से बचना जरूरी होगा. गुस्से में लिया गया कोई फैसला भविष्य में पछतावे का कारण बन सकता है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए राहु-मंगल युति तीसरे भाव में होगी.यह भाव साहस, संवाद और छोटे भाई-बहनों से जुड़ा होता है.इस दौरान वाणी पर नियंत्रण न रखा गया तो विवाद बढ़ सकते हैं.भाई-बहनों से मतभेद, कानूनी उलझनें और यात्रा के दौरान परेशानी संभव है. जल्दबाजी में किए गए कार्य नुकसान पहुँचा सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लेना बेहद जरूरी रहेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









