
Purnima 2026: नए साल की पहली पूर्णिमा पर दिखेगा वुल्फ मून, सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्वी
AajTak
Purnima 2026: वुल्फ मून जनवरी महीने की पूर्णिमा को पड़ने वाली रात का नाम है. इसे खगोल विज्ञान और प्राचीन परंपराओं दोनों दृष्टियों से खास माना जाता है. इस रात चंद्रमा सामान्य से बड़ा और अधिक चमकदार दिखाई देता है क्योंकि यह पृथ्वी के अपेक्षाकृत निकट होता है.
Purnima 2026: साल 2026 की शुरुआत आकाशीय घटनाओं के लिहाज से बेहद खास होने जा रही है. 3 जनवरी को पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन आसमान में एक अद्भुत खगोलीय संयोग देखने को मिलेगा. इस दिन वर्ष की पहली पूर्णिमा, जिसे वुल्फ मून कहा जाता है, रात के आकाश में दिखाई देगा. इस दौरान चंद्रमा सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बड़ा और बेहद चमकदार नजर आएगा. खगोलविदों के अनुसार जनवरी महीने की पहली पूर्णिमा को वुल्फ मून कहा जाता है. इसके पीछे एक ऐतिहासिक कारण है. प्राचीन काल में कड़ाके की ठंड के दौरान उत्तरी गोलार्ध में भेड़ियों के झुंडों की आवाजें अधिक सुनाई देती थीं, इसी वजह से इस पूर्णिमा को वुल्फ मून नाम दिया गया.
आंखों से साफ दिखेगा वुल्फ मून
इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के अपेक्षाकृत निकट होगा, जिसके कारण इसका आकार बड़ा और प्रकाश अधिक तीव्र दिखाई देगा. यदि मौसम साफ रहा, तो लोग इसे बिना दूरबीन या किसी खगोलीय उपकरण के आसानी से देख सकेंगे. खुले मैदान या छत से इसे देखने का अनुभव और भी खास रहेगा.
धार्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व
3 जनवरी का दिन धार्मिक मान्यताओं में पौष पूर्णिमा के रूप में अत्यंत पावन माना जाता है. इस अवसर पर देशभर में श्रद्धालु गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य करते हैं. मान्यता है कि पौष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी दिन से प्रयागराज में माघ मेले की औपचारिक शुरुआत भी होती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं.
सूर्य के सबसे नजदीक पहुंचेगी पृथ्वी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









