
चर्चा में डोनाल्ड ट्रंप के हाथ, ऐसा क्या हो गया है कि लोग शेयर कर रहे हैं उनकी हैंड पिक्चर्स
AajTak
क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उम्र का असर दिखने लगा है और क्या इसका उनकी सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. ट्रंप के हाथों की कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, जिनमें उनके हाथों पर हल्के नीले और काले निशान नजर आ रहे हैं. इन्हीं तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद स्वीकार किया है कि वह डॉक्टरों की सलाह के बावजूद रोज तय मात्रा से ज्यादा एस्पिरिन ले रहे हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह पिछले 25 सालों से रोज 325 मिलीग्राम एस्पिरिन ले रहे हैं, जबकि डॉक्टर उन्हें कम डोज लेने की सलाह दे चुके हैं.
ट्रंप ने कहा कि मैं थोड़ा सुपरस्टिशियस हूं. कहते हैं एस्पिरिन खून को पतला करती है. मैं नहीं चाहता कि गाढ़ा खून मेरे दिल से गुजरे. मुझे पतला खून चाहिए. मायो क्लिनिक के मुताबिक, आमतौर पर लो-डोज एस्पिरिन 81 मिलीग्राम मानी जाती है. इससे ज्यादा मात्रा लेने पर खासकर बुज़ुर्ग मरीजों में पेट, आंतों या दिमाग में इंटरनल ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि एस्पिरिन दिल का दौरा रोकने में मदद कर सकती है, लेकिन ज्यादा डोज जोखिम भी बढ़ाती है.
हाथों पर दिख रहे नीले निशान
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के महीनों में ट्रंप के हाथों पर बार-बार नील पड़ने की तस्वीरें सामने आई हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने पुष्टि की है कि ये निशान छिपाने के लिए मेकअप लगाया जाता है और ये लगातार हाथ मिलाने की वजह से होते हैं.एस्पिरिन खून पतला करती है, जिससे मामूली चोट पर भी नील जल्दी पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के हाथ पर मोटा कंसीलर... नई फोटो पर मचा बवाल तो व्हाइट हाउस ने दी ये सफाई
उम्र और सेहत को लेकर सवाल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









