
सिर्फ ब्याज से 50 लाख रुपये... इस सरकारी स्कीम में जबरदस्त लाभ, इतना करना होगा निवेश
AajTak
छोटी बचत योजनाओं के तहत कई ऐसी योजनाएं हैं, जो आपको मोटी कमाई करा सकती हैं. इसी तरह की एक ऐसी योजना है, जो सिर्फ ब्याज से आपको 50 लाख रुपये का प्रॉफिट करा देती है.
बिना रिस्क लॉन्ग टर्म में मोटी रकम चाहने वालों के लिए सरकार की ओर से स्मॉल सेविंग स्कीम चलाई जाती है, जो मोटा पैसा देती हैं. इन योजनाओं में टैक्स लाभ के साथ ही तगड़ा ब्याज भी मिलता है. हम जिस योजना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वह स्कीम पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) है. इस योजना से आप सिर्फ ब्याज से ही 50 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.
SSY में आप अपनी बिटिया के नाम पर अकाउंट खोल सकते हैं और निवेश शुरू कर सकते हैं. इसमें बिटिया के 15 साल की उम्र तक निवेश करना होता है और जब आपकी बेटी 21 साल की हो जाएगी तो आप इस योजना से पूरी रकम निकाल सकते हैं. अगर आप बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद इस योजना में निवेश शुरू करते हैं तो हर महीने कम रकम निवेश करनी होगी.जब 15 साल हो जाएंगे तो आप निवेश बंद कर सकते हैं, जिसके बाद भी 21 साल की उम्र तक ब्याज का लाभ मिलता रहेगा.
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत सभी पोस्ट ऑफिस की सभी योजनाओं से ज्यादा 8.2% का ब्याज मिलता है. हर तिमाही आधार पर ब्याज तय किया जाता है, जो जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के लिए 8.2% है. 31 दिसंबर 2025 को ही इसके ब्याज को तय किया गया था और इसे अनचेंज रखा गया है.
हर महीने जमा कर सकते हैं रकम? सुकन्या समृद्धि योजना में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये है, जबकि अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश करना होता है. एक साल में आप अधिकतम 1.50 लाख रुपये एकमुश्त या कई किश्तों में जमा कर सकते हैं या फिर आप हर महीने भी निवेश कर सकते हैं. 15 वर्ष की अवधि पूरी होने तक इसमें पैसा जमा हो सकता है, लेकिन खाता खोलने के डेट से 21 वर्ष की उम्र तक मैच्योरिटी पूरी होती है.
सिर्फ ब्याज से होगी 50 लाख रुपये की कमाई अगर कोई व्यक्ति अपनी लड़की के जन्म के समय 1.5 लाख रुपये का निवेश करना शुरू करता है, तो 21 वर्ष की आयु होने या मैच्योरिटी पूरी होने तक उसे 72 लाख रुपये मिलेंगे. यहां कैलकुलेशन के जरिए आप समझ सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









