
फावड़े और प्रेस से हेयरकट! इंटरनेट सेंसेशन बना ये बार्बर, एक कट के लेता है इतना पैसा
AajTak
सोशल मीडिया पर एक अनोखे हेयर ड्रेसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बाल काटने के लिए न तो कैंची का इस्तेमाल किया जा रहा है और न ही ट्रिमर का, बल्कि हेयरकट के लिए फावड़ा और प्रेस जैसे औज़ार इस्तेमाल किए जा रहे हैं.
एक बार्बर के सैलून में क्या दिखना चाहिए? आम तौर पर कैंची, उस्तरा, कंघी और ट्रिमर. लेकिन इस बार्बर का सैलून बिल्कुल अलग है. यहां दीवारों पर फावड़ा, कैंची, रिंच और प्रेस टंगे मिलते हैं. पहली नजर में यह जगह किसी हार्डवेयर की दुकान जैसी लगती है, मगर यहीं सफारी मार्टिन्स अपने अनोखे अंदाज से हेयरकट करते हैं और यही अंदाज उन्हें दुनिया भर में वायरल बना चुका है.
यहां बाल काटते हैं सफारी मार्टिन्स, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘चीफ सैफरो’ के नाम से जाना जाता है. इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वजह साफ है बाल काटने का उनका तरीका.
फावड़े से चलता है रेजर
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, सफारी मार्टिन्स कहते हैं कि मैं बस अनकन्वेंशनल टूल्स इस्तेमाल करता हूं. कुछ ही सेकंड बाद वह फावड़े की धार को रेजर की तरह सिर पर चलाते हैं. हर मूवमेंट इतना सटीक होता है कि आखिर में हेयरकट बिल्कुल साफ और परफेक्ट दिखता है.
देखें वीडियो
प्रेस का इस्तेमाल कैसे करते हैं?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









