
IIT हैदराबाद के छात्र को मिला 2.5 करोड़ का पैकेज, संस्थान का रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस
AajTak
एक ओर जहां देश और दुनिया में रोजगार बाजार सबसे खराब दौर से गुजर रहा है, वहीं, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT हैदराबाद) के एक छात्र ने कमाल कर दिया है. उसकी सफलता हर किसी का ध्यान उसकी ओर खींच रही है. छात्र को नीदरलैंड की एक कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT हैदराबाद) में कैंपस हायरिंग को बड़ा बढ़ावा दिया है. ऐसे इसलिए क्योंकि कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र को नीदरलैंड की नामी कंपनी ने सालाना 2.5 करोड़ रुपये का पैकेज ऑफर किया है. अपनी इस सफलता से छात्र ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. यह पैकेज न केवल इस साल का बल्कि IIT हैदराबाद के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है.
IIT हैदराबाद की स्थापना साल 2008 में हुई थी और तक से लेकर अब तक किसी भी छात्र को इतना बेहतरीन पैकेज नहीं मिला था. बता दें कि छात्र एडवर्ड वर्गीज जुलाई महीने से ग्लोबल ट्रेडिंग फर्म ऑप्टिवर (optivar) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम शुरू करेंगे. खास बात यह है कि यह ऑफर उन्हें समय इंटर्नशिप के बाद प्री-प्लेसमेंट ऑफर के तहत मिली है.
इंटर्नशिप को प्लेसमेंट में बदला
बता दें कि 21 साल के एडवर्ड वर्गीज को यह ऑफर अपने दो महीने की समय इंटर्नशिप के बाद मिली है. उन्होंने अपने इंटर्नशिप को प्री-प्लेसमेंट ऑफर में बदल दिया. इसके पहले भी उनका नाम टॉप 100 कोडर्स में शामिल किया गया था. उनके माता-पिता भी इंजीनियर हैं.
जेईई और केट में इतनी थी रैंक
एडवर्ड का जन्म हैदराबाद में हुआ लेकिन उन्होंने कक्षा 7 से 12वीं तक की पढ़ाई बेंगलुरु से की. साल 2022 में उन्होंने जेईई मेन में AIR 1100 और जेईई एडवांस्ड में AIR 558 रैंक हासिल किया था. इसके बाद साल 2025 में उन्होंने CAT की परीक्षा में 99.96 पर्सेंटाइल हासिल किया था.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









