
'अश्लील कंटेंट हटाएं, रिपोर्ट सौंपें...', केंद्र सरकार ने चिट्ठी लिखकर X को दिए निर्देश
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एआई फीचर ग्रोक के बेजा इस्तेमाल की लगातार खबरें आ रही है. इस बीच राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि महिलाओं की अस्मिता का हनन होता रहे और इस पर कोई प्रतिक्रिया न दी जाए. ऐसा नहीं हो सकता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के नए-नए फीचर को लेकर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गंभीर सवाल उठाए है. ये फीचर एक्स के AI एलिमेंट ग्रोक से जुड़ा है. जहां ग्रोक किसी भी तस्वीर के ऑरिजिनल कपड़े हटाकर उन्हें अलग पोशाक में दिखाता है. प्रियंका चतुर्वेदी ने इस फीचर पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा है कि ये तकनीक महिलाओं की निजता का हनन है और इसका इस्तेमाल कानून व्यवस्था की समस्या खड़ा कर सकता है.
प्रियंका चतुर्वेदी की चिट्ठी के बाद केंद्र सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया है और एक्स को पत्र लिखकर ऐसे कंटेंट हटाने की मांग की है.
प्रियंका चतुर्वेदी Grok जैसे फीचर्स के ज़रिए ऐसे सेफ़्टी गार्ड लगाए जाने चाहिए जो महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन न करें, बड़ी टेक कंपनियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी, और मैं चाहता हूं कि ऐसे व्यवहार में शामिल पुरुषों को उनके घरों और स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिले ताकि वे बड़े होकर ऐसे बीमार और विकृत इंसान न बनें.
प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स के इस एआई फीचर को रेगुलेट करने की मांग की है. शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि इस फीचर का इस्तेमाल कर कुछ मर्द फेक अकाउंट के जरिये महिलाओं की तस्वीर से कपड़े हटाने और उन्हें सेक्सुअलाइज करने को कह रहे हैं.
Have sought urgent attention and intervention of Hon. IT Minister to take the issue of increasing incidents of AI apps being prompted to sexualise and undress women by unauthorised use of their images on social media. There have to be guardrails put in place by features such as… pic.twitter.com/pR5tKzDBwi
राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह सिर्फ फेक अकाउंट से तस्वीरें शेयर करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन महिलाओं को भी टारगेट किया जा रहा है जो अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं. यह बिल्कुल गलत है और AI फंक्शन का घोर दुरुपयोग है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









