
नॉर्मल डिलीवरी के लिए करें ये 2 आसान चीजें! मुंबई की स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया
AajTak
मुंबई की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. आशिक अली ने बताया कि नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेग्नेंसी के 38 वीक बाद कौन सी एक्सरसाइज करने से फायदा हो सकता है.
हर महिला चाहती है कि उसकी डिलीवरी नॉर्मल हो क्योंकि यह एक नॉर्मल प्रोसेस है और इससे मां जल्दी पहले की स्थिति में आ जाती हैं. हालांकि नॉर्मल डिलीवरी शरीर की तैयारी और सही देखभाल पर निर्भर करती है. डिलीवरी से पहले डॉक्टर की सलाह से महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ चीजों को फॉलो करना चाहिए जिससे उनकी डिलीवरी नॉर्मल होने के चांसेज बढ़ सकते हैं.. मुंबई की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. आशिक अली (Dr. Aashiq Ali) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में बताया है कि नॉर्मल डिलीवरी के लिए क्या करना चाहिए?
ये है बेस्ट तरीका
डॉ. आशिक अली ने वीडियो में बताया है कि 38 वीक प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को डक वॉक एक्सरसाइज और बटरफ्लाय एक्सरसाइज शुरू कर देनी चाहिए. हालांकि, हर महिला की प्रेग्नेंसी बिल्कुल अलग होती है इसलिए पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें और उसके बाद ही कोई एक्सरसाइज शुरू करें.
कैसे फायदेमंद हैं ये एक्सरसाइज
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नॉर्मल डिलीवरी के लिए डक वॉक और बटरफ्लाई स्ट्रेच जैसी एक्सरसाइज़ शरीर को अंदर से मजबूत और फ्लेग्जिबल बनाती हैं. ये दोनों हल्के लेकिन असरदार मूवमेंट्स हैं जो खासकर पेल्विक एरिया पर काम करते हैं और डिलीवरी के समय मददगार माने जाते हैं.
डक वॉक (Duck Walk): डक वॉक करने से जांघ, कूल्हे और पेल्विक मसल्स मजबूत होते हैं. इससे पेल्विक एरिया में लचीलापन बढ़ता है, जो बच्चे के नीचे आने और बाहर निकलने की प्रोसेस को आसान बना सकता है. रेगुलर और सही तरीके से की गई डक वॉक लेबर के दौरान लगने वाले दबाव को सहने की क्षमता भी बढ़ाता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









