
दुबई में चोरी होती है या नहीं? शख्स ने सच जानने के लिए बनाया वीडियो, ये रहा नतीजा
AajTak
दुबई को दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में माना जाता है. सोशल मीडिया पर कई इंफ्लुएंसर इसकी सुरक्षा परखने के लिए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. कभी कोई सड़क पर अपना सामान छोड़ देता है, तो कभी सार्वजनिक जगह पर बैग रखकर चला जाता है, जो काफी देर तक वहीं पड़ा रहता है. इसी कड़ी में अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक बार फिर दिखाता है कि दुबई कितना सेफ शहर है.
दुबई की सुरक्षा को लेकर अक्सर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक साधारण सा वीडियो इन दावों को नए सिरे से चर्चा में ले आया है. वीडियो में दिखाया गया है कि अमेजन का एक पार्सल दुबई में घर के दरवाजे पर पूरे एक हफ्ते तक पड़ा रहा, जबकि घर का मालिक देश से बाहर था.
यह वीडियो राशिद लुमुने ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. राशिद ने बताया कि वह दुबई से युगांडा जाने से पहले अमेजन से एक सामान ऑर्डर करके गए थे. डिलीवरी तब हुई, जब वह पहले ही दुबई छोड़ चुके थे. ऐसे में उन्होंने तय किया कि लौटकर देखा जाएगा कि पार्सल सुरक्षित रहता है या नहीं.
युगांडा से दुबई तक पूरा सफर कैमरे में
वीडियो में राशिद युगांडा से दुबई तक के अपने सफ़र को भी रिकॉर्ड करते हैं. वह बताते हैं कि उन्होंने Emirates की फ्लाइट ली और करीब पांच घंटे के सफ़र के बाद दुबई पहुंचे. एयरपोर्ट से सीधे घर जाते वक्त उनके चेहरे पर उत्सुकता साफ दिखती है.
घर पहुंचकर राशिद दरवाजे की ओर बढ़ते हैं और कैमरा ऑन रखते हैं. अगले ही पल वह दिखाते हैं कि पार्सल ठीक उसी जगह पड़ा है, जहां एक हफ्ते पहले डिलीवरी के समय रखा गया था. वह कहते हैं कि पूरा एक हफ्ता बीत गया, लेकिन पैकेज अब भी यहीं है. यही इस शहर की सबसे बड़ी खासियत है.
देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









