
शादी में दुल्हन के पिता को मारे जाते हैं कोड़े... ये है इस अजीब रिवाज की कहानी
AajTak
चीन के बाओआन जाति में एक रस्म के अनुसार, बेटी को अनुशासन में न रखने पर दुल्हन के पिता को कोड़े मारे जाते हैं. इस दौरान दुल्हन के पिता घुटने टेककर लड़के के फैमिली वालों से माफी भी मांगते हैं. जानते हैं क्या है इस रस्म की कहानी.
चीन में भी कई ऐसे जातीय समूह बसते हैं. इनकी सांस्कृति काफी अनूठी और अलग-अलग होती है. इनमें से कईयों के रीति-रिवाज को काफी अजीब होते हैं. बाओआन ऐसा ही एक जातीय समूह है. इस समूह में शादी के दौरान एक रस्म निभाई जाती है, जिसमें लड़की के पिता को लड़के का पिता कोड़े मारता है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,चीन के बाओआन जातीय समूह में "ससुर को कोड़े मारना" नामक एक अनोखी विवाह रस्म है. इसमें दूल्हे का परिवार प्रतीकात्मक रूप से दुल्हन के पिता को 20 बार कोड़े मारता है. शादी के तीन दिनों के दौरान, दूल्हे के परिवार के आंगन में दुल्हन के पिता को घुटने टेककर रस्म के तौर पर 'सजा' दी जाती है. इस रस्म में कालिख पोतने की प्रथा भी शामिल है.
अपनी सजा भुगतते हुए, दुल्हन का पिता घुटनों के बल बैठकर अपनी बेटी को ठीक से अनुशासित करने में विफल रहने के लिए माफी मांगता है. बाओआन जातीय समूह मुख्य रूप से उत्तर पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत में रहता है और इसकी आबादी लगभग 24,000 है. वे इस्लाम धर्म का पालन करते हैं और बानान भाषा बोलते हैं, जो अल्ताई लैंग्वेज फैमिली से संबंधित है.
वैसे तो येलोग कई पारंपरिक मुस्लिम त्योहारों और विवाह संबंधी रीति-रिवाजों का पालन करते हैं, लेकिन, शादी के लिए एकविवाह प्रथा का अनुसरण करते हैं. एक विशिष्ट बाओआन विवाह में चार मुख्य चरण शामिल होते हैं: संबंध निर्धारण, सगाई की पुष्टि, दुल्हन की कीमत का भुगतान और विवाह समारोह.
ऐसे तय होती हैं शादियां जब दूल्हे का परिवार शादी का प्रस्ताव रखता है, तो वे सोंगडिंगचा नामक एक गिफ्ट देते हैं. इसका शाब्दिक अर्थ है "सगाई की चाय". इसमें मिश्री, सूखे लौंग, चाय की पत्तियां और अखरोट शामिल होते हैं, जो सभी चार अलग-अलग रंगों के कागजों में लपेटे जाते हैं.यदि दुल्हन का परिवार उपहार स्वीकार कर लेता है, तो इसका मतलब है कि दोनों परिवारों के बीच एक औपचारिक समझौता हो गया है.
बाओआन जातीय समूह की पारंपरिक शादी की रस्म तीन दिनों तक चलती है. सबसे विशेष और अलग रीति-रिवाजों में से एक है - ससुर को कोड़े मारने की रस्म है, जो मुख्य रूप से उत्तर-मध्य चीन के गांसू प्रांत के जिशिशान काउंटी के बाओआन समुदायों में मनाई जाती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









