
विदेशी पर देसी भारी! साल 2025 में भारतीय शेयर बाजार को लेकर चल रहा था ये बड़ा खेल
AajTak
Stock Market Updates: साल 2025 भारतीय शेयर बाजार के लिए मिला-जुला रहा. इंडेक्स में करीब 10 फीसदी की तेजी रही, लेकिन बाजार की अधिकतर तेजी केवल कुछ चुनिंदा शेयरों तक सीमित रही. ब्राडर मार्केट खासतौर से दबाव में रहा.
अगर आप पिछले दो वर्षों से शेयर बाजार (Share Market) में निवेश कर रहे हैं या फिर पहले से निवेशित हैं, तो मन में जरूर एक सवाल आता होगा कि इतनी मजबूत अर्थव्यवस्था, रिकॉर्ड SIP और अच्छे नतीजों के बावजूद बाजार वैसी रफ्तार क्यों नहीं पकड़ पा रहा है? बाजार को किसकी नजर लग गई है?
इस सवाल का जवाब पिछले दो साल के आंकड़े दे रहे हैं, और कारण है- (Foreign Institutional Investors- FII). साल 2025 में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने भारतीय इक्विटी (शेयर बाजार) से कुल करीब 1.58 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है. यह उतनी बड़ी बिकवाली है, जो 1990 के बाद रिकॉर्ड स्तर पर है और अब तक का सबसे भारी साल माना जा रहा है.
दरअसल, साल 2025 में FII ने कुल 2,31,990 करोड़ रुपये की शेयर इक्विटी की बिक्री की. लेकिन प्राइमरी मार्केट में खरीदारी के कारण शुद्ध निकासी का आंकड़ा 1,58,407 करोड़ रुपये रहा. साल 2025 के 12 महीनों में से 8 महीनों में FII ने नेट सेल किया, यानी खरीदारी से ज्यादा बिकवाली रही.
विदेशी निवेशक क्यों कर रहे हैं बिकवाली?
अब जरा सोचिए, जब इतना बड़ा पैसा बाजार से बाहर जाएगा, तो असर तो दिखेगा ही. बता दें, साल 2024-25 के दौरान वैश्विक हालात FII के अनुकूल नहीं रहे. अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं. वहां बॉन्ड और सुरक्षित निवेश अच्छे रिटर्न देने लगे, ऐसे में विदेशी निवेशकों के लिए भारत जैसे उभरते बाजारों में जोखिम लेना कम आकर्षक हो गया. डॉलर की मजबूती ने भी बिकवाली को तेज कर दिया. डॉलर मजबूत हुआ तो एफआईआई ने उभरते बाजारों से पैसा निकालकर अपने देश में ले जाना ज्यादा सुरक्षित समझा.
इसके अलावा, जियो-पॉलिटिकल टेंशन, वैश्विक मंदी की आशंका और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जैसे फैक्टर्स की वजह से FII ने बिकवाली का रास्ता चुना.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









