
पालतू सांप ने खाना खिला रहे मालिक के हाथ पर डसा, जान बचाने के लिए काटना पड़ा अंगूठा
AajTak
एक चीनी शख्स अपने पालतू सांप को अपने हाथ से खाना खिला रहा था. तभी सांप ने उसे बुरी तरह काट लिया. इसके बाद उसे जान बचाने के लिए अपने अंगूठे को काटना पड़ा.
चीन में एक शख्स को सांप पालने का शौक था. वह अपने पालतू जहरीले सांप को अपने हाथों से खाना खिलाता था. खाना खिलाने के दौरान शख्स को सांप ने काट लिया. सांप के जहर से वह व्यक्ति संक्रमित हो गया. इससे उसकी खून का थक्के जमने की क्षमता गंभीर रूप से कम हो गई. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि विदेशी पालतू जानवर पालना जानलेवा हो सकता है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग में एक व्यक्ति अपने पालतू सांप को अपने हाथों से खाना खिला रहा था. क्योंकि उसका सांप बीमार हो गया था. सांप को अपने हाथों से खाना खिलाने के दौरान, उसने शख्स को काट लिया. इसके बाद संक्रमण से बचाने के लिए डॉक्टरों को उस व्यक्ति के अंगूठे को काटना पड़ा.
हुआंग उपनाम वाले उस व्यक्ति ने लंबी नाक वाले सांप को पालतू जानवर बनकर पलता था. क्योंकि उसे बचपन से ही सांपों में रुचि थी. वह जिस सांप को पाल रहा था, चीनी लोककथाओं के अनुसार, इस तरह के सांप को चीन में "पांच कदम वाला सांप" भी कहा जाता है. क्योंकि, इसके काटने पर पांच कदम चलने के बाद किसी की भी शख्स की मृत्यु हो जाती है.
सांप को हाथ से खिला रहा था खाना कुछ समय पहले हुआंग का सांप बीमार पड़ गया था और खुद से खाना नहीं खा पा रहा था. जब हुआंग ने सांप को हाथ से खाना खिलाया, तो उसने उसकी उंगली काट ली. हुआंग के हवाले से कहा गया कि जहर ने मेरे रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया को गंभीर रूप से प्रभावित किया. मेरे अंगूठे में नेक्रोसिस हो गया और डॉक्टरों ने इसे काटने का फैसला किया.
घटना के बाद सांप का क्या हुआ, यह स्पष्ट नहीं है. हाल के वर्षों में, चीन में विदेशी पालतू जानवरों को पालने का चलन उभरा है. शेनझेन रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के एक वरिष्ठ डॉक्टर लियू वेई ने कहा कि अधिकांश विदेशी पालतू जानवरों में बैक्टीरिया, परजीवी और वायरस पाए जाते हैं.
चीन में असामान्य पालतू जानवर पालने का है चलन चीन में अक्सर असामान्य पालतू जानवर सुर्खियां बटोरते हैं. फरवरी में, शंघाई सीमा शुल्क विभाग ने पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति को उस समय रोका जब वह अपने बैग में एक जहरीला मेंढक ले जाकर चीन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. लैटिन अमेरिका में पाया जाने वाला यह मेंढक दुनिया का सबसे जहरीला मेंढक माना जाता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









