
Ravichandran Ashwin: कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने पर बोले रविचंद्रन अश्विन- उन्हीं की तरह मीडियम पेसर बनना चाहता था
AajTak
कपिल देव ने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ हैडली के 431 विकेट्स के रिकॉर्ड को पार किया था. वहीं अश्विन ने मोहाली में श्रीलंका के ही खिलाफ कपिल देव के आंकड़े को पार किया.
Ravichandran Ashwin: अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली थी. अश्विन टेस्ट क्रिकेट में देश के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे. इस दौरान 35 वर्षीय अश्विन ने कपिल देव के 434 विकेट्स के आंकड़े को पार कर लिया था.
अश्विन ने 6 मार्च को दूसरी पारी में मेहमान टीम के चरिथ असलंका को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की. इस मुकाबले पर पहुंचने के बाद अश्विन ने कहा कि वह कपिल देव बनने के लिए अपने युवा दिनों में मध्यम तेज गेंदबाज गेंदबाजी करते थे.
सपने में भी नहीं सोचा था...
कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर अपने YouTube चैनल पर बोलते हुए हुए अश्विन ने कहा, 'बहुत विनम्र महसूस कर रहा हूं. 28 साल पहले मैं अपने पिता के साथ कपिल पाजी के लिए चीयर कर रहा था, जब उन्होंने रिचर्ड हेडली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था. यहां तक कि सपने में भी मैंने उनके विकेटों की संख्या को पार करने के बारे में कभी नहीं सोचा था क्योंकि मैं हमेशा एक बल्लेबाज बनना चाहता था, खासकर जब मैंने आठ साल की उम्र में शुरुआत की थी.'
अश्विन ने कहा, 'साल 1994 में बल्लेबाजी मेरा आकर्षण थी. सचिन तेंदुलकर परिदृश्य में उभर रहे थे और कपिल देव खुद गेंद के एक शानदार स्ट्राइकर थे.' उन्होंने यह भी कहा कि वह उन दिनों अपने पिता की सलाह पर मीडियम पेसर गेंदबाजी करते थे ताकि वह अगला कपिल देव बन सकें.
पिता की सलाह पर करते थे पेस बॉलिंग

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











