
Prithvi Shaw and Sapna Gill: '....तो एक्सपोज हो जाएंगे पृथ्वी शॉ', क्रिकेटर से बदसलूकी की आरोपी सपना गिल का दावा
AajTak
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सपना गिल ने दावा किया है कि झगड़े के दौरान का उनके पास भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ का एक ऐसा वीडियो है, जिसे सीधे कोर्ट में ही पेश करेंगे. बता दें कि सपना और उनके लोगों का क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ एक होटल में झगड़ा हुआ था. अब यह मामला कोर्ट में है.
Prithvi Shaw and Sapna Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ अब और भी मुश्किल में फंस सकते हैं. हाल ही में मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में पृथ्वी शॉ का झगड़ा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सपना गिल और उनके कुछ दोस्तों से झगड़ा हुआ था. इसके बाद पृथ्वी शॉ ने सपना के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. फिर पुलिस ने भी सपना को गिरफ्तार किया था.
अब यह पूरा मामला कोर्ट में है. सपना गिल के वकील ने एक दावा किया है कि उनके पास एक ऐसा वीडियो है, जिससे पृथ्वी शॉ की बदतामिजी एक्सपोज हो जाएगी. वकील ने दावा किया है कि यह वीडियो सपना के पास है और इसे कोर्ट में ही पेश किया जाएगा.
सपना के पास पृथ्वी का वीडियो, अब कोर्ट में खुलेगा राज
सपना गिल के वकील ने आजतक से कहा, 'सपना गिल के पास एक ऐसा वीडियो है, जिसे वो अभी बाहर देना नहीं चाहती. मैंने भी उसे बोला है कि अभी बाहर मत दीजिए. उस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पृथ्वी शॉ शोभित का फोन लेकर खींच रहा है और फेंक रहा है. ये वीडियो बाहर आएगा, तो पृथ्वी शॉ की और भी चीजें एक्सपोज हो जाएंगी.'
वकील ने कहा, 'अगर सपना को फेम का शौक होता, तो वो ये वीडियो बाहर रिलीज कर देती. सपना को मैंने अब तक 10 बार बोला है कि यह वीडियो कोर्ट में बतौर सबूत दिखाना है. बतौर वकील भी सपना ने मुझे अब तक यह वीडियो नहीं दिया है. जबकि मैंने वीडियो में साफ देखा है कि क्लियरली पृथ्वी शॉ की बदतामिजी एक्सपोज हो रही है.'
उन्होंने कहा, 'आप सोचिए कि यदि पब के अंदर का सीसीटीवी फुटेज पूरा आ जाए, तो आप सोचिए कि क्या-क्या चीजें एक्सपोज होंगी. उनके लोगों ने पकड़ के इन लोगों को मारा है.'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











