
Kamran Akmal on Virat Kohli: '1-2 मैच खेलने वाले लोग विराट कोहली पर बोल रहे, हंसी आती है', पूर्व पाकिस्तानी स्टार कामरान अकमल का कोहली को सपोर्ट
AajTak
विराट कोहली ढाई साल से इंटरनेशनल शतक और पांच महीनों से अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ भी 5 इंटरनेशनल मैच में 100 रन नहीं बना सके...
Kamran Akmal on Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं. वह हर मैच में हर बनाने के लिए जूझते दिखाई देते हैं. विराट कोहली ढाई साल से इंटरनेशनल शतक और पांच महीनों से अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. ऐसे में कई लोग उनकी आलोचना कर रहे, तो कुछ ने कोहली का सपोर्ट भी किया है.
इसी बीच पाकिस्तानी टीम के पूर्व विकेटकीपर बैटर कामरान अकमल का भी बयान आया है. उन्होंने कोहली का सपोर्ट करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया. कामरान ने कहा कि आजकल 1-2 मैच खेलने वाले भी कोहली पर अपना सुझाव दे रहे हैं. यह देखकर हंसी आती है.
'कोहली को सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत है'
कामरान अकमल ने paktv.tv से कहा, 'विराट कोहली एकदम अलग खिलाड़ी है. हर कोई इस तरह के दौर से गुजरता है. कुछ खिलाड़ियों का ऐसा समय बेहद कम होता है, तो कुछ लंबे समय तक मुश्किल दौर से गुजरते हैं. उसे सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत है. कोहली का आत्मविश्वास, खेल के लिए उसका जुनून ही उन्हें सबसे आगे रखता है.'
पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान ने पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी20 मैच खेले. उन्होंने कहा, 'क्या आप सोचते हैं कि एक खिलाड़ी जिसने 70 शतक लगाए हों, वह उन लोगों की बात सुनेगा, जो उसे बाहर करने की बात कर रहे हैं. वे लोग, जिन्होंने 1-2 मैच खेले हों, आज वह भी कोहली पर अपना सुझाव दे रहे हैं. इस पर मुझे हंसी आती है.'
'खिलाड़ी खुद अपना कोच होता है'

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












