
IND vs ENG: चौथे टेस्ट में पंत और बुमराह खेलेंगे या नहीं? लॉर्ड्स में हार के बाद कप्तान गिल ने खोल दिया राज
AajTak
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को भरोसा जताया कि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट में खेलने के लिए फिट रहेंगे. स्कैन रिपोर्ट में कोई बड़ी चोट नहीं पाई गई है, जिससे टीम को राहत मिली है. पंत को तीसरे टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र के दौरान बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा.
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को भरोसा जताया कि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट में खेलने के लिए फिट रहेंगे. स्कैन रिपोर्ट में कोई बड़ी चोट नहीं पाई गई है, जिससे टीम को राहत मिली है. पंत को तीसरे टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र के दौरान बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. हालांकि, पंत ने बैटिंग की थी. लेकिन विकेटकीपिंग उनकी जगह जुरेल ने की थी.
क्या बोले कप्तान शुभमन गिल
मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा, 'ऋषभ स्कैन के लिए गए थे. उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं है, इसलिए वह मैनचेस्टर टेस्ट के लिए फिट रहने चाहिए." हालांकि गिल ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जसप्रीत बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट में उपलब्ध रहेंगे या नहीं. यह मैच अब से नौ दिनों बाद, 23 जुलाई से शुरू होगा.
यह भी पढ़ें: टॉप ऑर्डर फेल, सिराज का बैडलक और आर्चर की आंधी... इन 5 कारणों में छिपी है लॉर्ड्स में भारत की हार की पूरी कहानी
चोट के समय, पंत ने बाएं ओर डाइव लगाकर जसप्रीत बुमराह की लेग साइड से बाहर जाती गेंद को रोकने की कोशिश की थी. यह घटना इंग्लैंड की पारी के 34वें ओवर में हुई थी. इसके बाद पंत ने विकेटकीपिंग नहीं की, और ध्रुव जुरेल ने बतौर सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर भूमिका निभाई. 27 वर्षीय पंत ने दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते समय भी तकलीफ महसूस की, और वह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए.
ऐसा रहा लॉर्ड्स का मुकाबला

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












