
विजय हजारे ट्रॉफी से मैदान पर वापसी को तैयार श्रेयस अय्यर... न्यूजीलैंड सीरीज पर भी टिकी नजर
AajTak
श्रेयस अय्यर को सिडनी वनडे के दौरान गंभीर चोट लग गई थी. श्रेयस ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और वो विजय हजार ट्रॉफी में भाग लेने जा रहे हैं. श्रेयस अय्यर मुंबई के लिए इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे.
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी अब बेहद करीब नजर आ रही है. चोट से उबरने के बाद श्रेयस को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की ओर से खेलने की अनुमति मिल गई है, जिसके बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी की उम्मीदें तेज हो गई हैं.
30 वर्षीय श्रेयस अय्यर 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में उतर सकते हैं. यही मैच उनके अंतरराष्ट्रीय कमबैक से पहले आखिरी कसौटी माना जा रहा है. इंडिया टुडे को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार श्रेयस ने 2 जनवरी को अपना पहला 50 ओवर का रिटर्न टू प्ले (RTP) मैच सिमुलेशन सफलतापूर्वक पूरा किया.
हिमाचल प्रदेश के खिलाफ होने वाला विजय हजारे मुकाबला उनका दूसरा RTP मैच होगा, जो बीसीसीआई की ओर से तय किए गए फिटनेस प्रोटोकॉल का अहम हिस्सा है. दोनों मैच सिमुलेशन बिना किसी रुकावट के पूरे होने के बाद ही उन्हें व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट घोषित किया जाएगा.
श्रेयस के लिए टाइमिंग बड़ी चुनौती हालांकि, श्रेयस अय्यर के लिए टाइमिंहग सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है. बीसीसीआई न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा 3 जनवरी को कर रही है. ऐसे में अय्यर का चयन इस बात पर निर्भर करेगा कि चयनकर्ता मेडिकल क्लीयरेंस के बाद कितनी देर तक इंतजार करने को तैयार हैं. चयन समिति 6 जनवरी को होने वाले मुंबई के मुकाबले पर करीबी नजर रखेगी, लेकिन यह भी संभव है कि फिलहाल पूरी तरह मैच फिट खिलाड़ियों को ही प्राथमिकता दी जाए.
रिकवरी प्रोसेस के अंतिम चरण में श्रेयस अय्यर ने 25 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिपोर्ट किया था. वहां उन्होंने स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर लगातार काम किया और बैटिंग के साथ ही फील्डिंग से जुड़े चार हाई-इंटेंसिटी स्किल सेशन पूरे किए थे.
श्रेयस अय्यर को चोट 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान लगी थी. बाउंड्री के पास कैच लेने के दौरान संतुलन बिगड़ने के बाद वह जोर से पसलियों के बल गिरे, जिससे उन्हें आंतरिक रक्तस्राव और स्प्लीन डैमेज हुआ. इस चोट ने उन्हें अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से दूर कर दिया और वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले सके.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








