
श्रेयस अय्यर की 2 महीने बाद टीम में वापसी, लेकिन मैदान में उतरने के लिए BCCI ने रखी एक शर्त
AajTak
बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है, जिसमें श्रेयस अय्यर की उपकप्तान के रूप में वापसी हुई है, हालांकि उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगी. ऋषभ पंत को टीम में जगह मिली है, जबकि हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी फिटनेस के कारण बाहर रखा गया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया, जिसमें श्रेयस अय्यर की उपकप्तान के रूप में वापसी हुई है. अय्यर को अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान गंभीर चोट लगी थी. जिसके बाद से वो टीम से बाहर थे. लेकिन अब उनकी वापसी हुई है. लेकिन अय्यर के लिए बीसीसीआई ने एक शर्त रखी है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से वडोदरा में हो रहा है. इसके बाद राजकोट और इंदौर में मैच खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान तिल्ली (स्प्लीन) में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए श्रेयस अय्यर को इस सीरीज में मैदान में उतरे से पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस क्लियरेंस पाने के लिए इस महीने विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी मैच फिटनेस साबित करनी होगी.
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की आखिर गलती क्या है? न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं मिला मौका
बीसीसीआई ने क्या शर्त रखी
टीम की घोषणा करते हुए बीसीसीआई ने कहा, 'श्रेयस अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगी.'
पंत को मिला मौका

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








