
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का बहिष्कार करेगा बांग्लादेश? मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने पर गहराया विवाद
AajTak
मुस्ताफिज़ुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. सूत्रों के मुताबिक, अगर बीसीसीआई इस फैसले के कारणों की आधिकारिक पुष्टि करता है, तो बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के वेन्यू बदलने की मांग करते हुए आईसीसी में शिकायत दर्ज कर सकता है.
कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ मुस्ताफिज़ुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद यह मामला अब सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं रहा. सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने संकेत दिए हैं कि अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आधिकारिक तौर पर मुस्ताफिज़ुर को आईपीएल से बाहर किए जाने के कारणों की पुष्टि करता है, तो बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के कुछ मैचों के वेन्यू बदलने की मांग कर सकता है.
मीटिंग में लिया गया फैसला
सूत्रों के अनुसार, मुस्ताफिज़ुर के आईपीएल से बाहर होने के बाद BCB के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक आपात बैठक की. इस बैठक में यह सवाल प्रमुखता से उठा कि जब भारत मुस्ताफिज़ुर रहमान जो आईपीएल में खेलने वाले बांग्लादेश के इकलौते खिलाड़ी थे उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे सका, तो फिर टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पूरी बांग्लादेश टीम की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी.
यह भी पढ़ें: 'टीम से बाहर कर दिया जाए तो...', KKR से बाहर होने पर बांग्लादेशी प्लेयर रहमान का पहला रिएक्शन
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम को एक महीने से भी कम समय में भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलना है. ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इसी वजह से BCB ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को भी दे दी है.
असली वजह जानना चाहता है बांग्लादेश

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








