
T20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान, लिटन दास करेंगे कप्तानी, मुस्ताफिजुर रहमान भी स्क्वॉड में
AajTak
बांग्लादेशी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज जेकर अली को जगह नहीं मिली है. लिटन दास की अनुपस्थिति में जेकर अली ने एशिया कप 2025 और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में बांग्लादेशी टीम की कप्तानी की थी.
भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी टीम का ऐलान रविवार (4 जनवरी) को कर दिया. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की कप्तानी लिटन कुमार दास करेंगे. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक खेला जाना है. स्क्वॉड में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को भी जगह मिली है, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर अपनी टीम से रिलीज कर दिया था.
कुल मिलाकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम संतुलित लग रही है. गेंदबाजी की कमान अनुभवी तेज गेंदबाजों मुस्ताफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद के हाथों में होगी. शोरिफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन और तंजीम हसन साकिब भी पेस बॉलिंग यूनिट का हिस्सा होंगे. महेदी हसन, नसुम अहमद और रिशाद हुसैन जैसे स्पिन गेंदबाज उन पिचों पर अहम भूमिका निभा सकते हैं, जहां गेंदें टर्न लेती हैं.
बांग्लादेश की बल्लेबाजी का दारोमदार काफी हद तक कप्तान लिटन दास पर रहेगा. हालांकि टॉप ऑर्डर में तंजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन जैसे युवा बल्लेबाज टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने का माद्दा रखते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को कड़ी चुनौती मिलने वाली है. टीम को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. इस ग्रुप से सिर्फ दो टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी, जिससे हर मुकाबला बेहद अहम होगा.
मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से बाहर करने के फैसले के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में तनाव आ गया है बीसीसीबी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अपनी टीम के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों को भारत से हटाकर श्रीलंका में आयोजित कराने की मांग करेगा. इसके लिए बीसीबी क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था को पत्र लिखने जा रहा है.
टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड: लिटन कुमार दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरिफुल इस्लाम.
टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के ग्रुप मैच 07 फरवरी, बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता 09 फरवरी, बनाम इटली, कोलकाता 14 फरवरी, बनाम इंग्लैंड, कोलकाता 17 फरवरी, बनाम नेपाल, मुंबई

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










