
6,6,6,6,6... हार्दिक पंड्या ने किया धुआं-धुआं, छक्के की बारिश कर जड़ा पहला लिस्ट-ए शतक, VIDEO
AajTak
हार्दिक पंड्या ने विदर्भ के स्पिनर पार्थ रेखाडे के ओवर में कुल 34 रन बटोरे, जिसमें लगातार पांच छक्के शामिल थे. हार्दिक पंड्या ने शतक जड़कर बता दिया है कि वो आगामी टी20 वर्ल्ड कप में किस कदर की बैटिंग करेंगे.
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 में अपनी मौजूदगी शानदार तरीके से दर्ज कराई. शनिवार (3 जनवरी) को विदर्भ के खिलाफ मुकाबले में पंड्या ने वडोदरा के लिए तूफानी शतक लगाया. हार्दिक ने 8 छक्के और 6 चौकों की मदद से सिर्फ 68 गेंदों पर शतक पूरा किया. हार्दिक के लिस्ट-ए करियर का ये पहला शतक रहा.
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में आयोजित इस मैच में हार्दिक ने कुल मिलाकर 92 गेंदों पर 133 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. हार्दिक का स्ट्राइक रेट 144.56 रहा. एक समय हार्दिक ने 62 गेंदों पर 68 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदल दिया. 39वें ओवर में हार्दिक ने विदर्भ के स्पिन गेंदबाज पार्थ रेखाडे की खबर ली. उस ओवर में हार्दिक ने लगातार पांच छक्के लगाए और फिर आखिरी बॉल पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा कर लिया.
हार्दिक पंड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में खेलते नजर आए थे, जिसके बाद वो कुछ दिनों के ब्रेक पर रहे. वापसी के साथ ही उन्होंने दिखा दिया कि वह पूरी तरह लय में हैं. पंड्या ने 44 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद सिर्फ 24 गेंदों में शतक तक पहुंच गए.
अब हार्दिक पंड्या इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नजर आएंगे. यह सीरीज और विजय हजोरे ट्रॉफी दोनों ही फरवरी में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का अहम हिस्सा हैं. नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर पंड्या ने साफ कर दिया है कि वह बड़े मंच पर एक बार फिर आतिशी प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








