
मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद KKR के पर्स में आएंगे ₹9.20 करोड़? क्या कहता है IPL का नियम
AajTak
मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ी कीमत में अपनी टीम से जोड़ा था. मुस्ताफिजुर को टीम में शामिल करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की जमकर आलोचना हुई थी. बांग्लादेश संग भारत के बिगड़ते रिश्तों के बीच बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया था.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने केकेआर को निर्देश दिया था कि वो मुस्ताफिजुर को रिलीज कर दे, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने ये फैसला लिया. केकेआर ने आईपीएल 2026 के लिए हुई खिलाड़ियों की मिनी नीलामी में कड़ी टक्कर के बाद बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन अब बीसीसीआई के निर्देश पर बिना एक भी गेंद फेंके उन्हें रिलीज करना पड़ा.
आमतौर पर आईपीएल नीलामी में किसी खिलाड़ी को खरीदने के बाद उस रकम को फ्रेंचाइजी के पर्स से लॉक कर दिया जाता है. लेकिन मुस्ताफिजुर रहमान का मामला अलग है. मुस्ताफिजुर को किसी चोट या निजी कारण से नहीं, बल्कि भारत-बांग्लादेश के बीच खराब हो चुके राजनीतिक और सुरक्षा हालातों की वजह से केकेआर ने रिलीज किया है.
आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर बीसीसीआई किसी खिलाड़ी को क्रिकेट से इतर किसी दूसरी वजहों से बाहर करने का निर्देश देता है, तो उस खिलाड़ी पर खर्च की गई पूरी रकम फ्रेंचाइजी को वापस मिल जाती है. इसी वजह से केकेआर के पर्स में पूरे 9.20 करोड़ रुपये फिर से जुड़ जाएंगे
इस स्थिति को 'फोर्स मेज्योर' कहा जाता है, कहने का अर्थ है कि ऐसी असाधारण परिस्थिति जो किसी के नियंत्रण में नहीं होती. ऐसे मामलों में फ्रेंचाइजी खिलाड़ी के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करने के लिए बाध्य नहीं होती. यह रकम वापस मिलना केकेआर के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि तभी वे किसी मजबूत विदेशी गेंदबाज को रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन कर पाएंगे.
अब केकेआर के पास क्या विकल्प? अगर पैसे वापस न मिलने का नियम होता, तो केकेआर की टीम बिना गलती के नुकसान में पड़ जाती. बीसीसीआई ने ये साफ कर दिया था कि केकेआर को रिप्लेसमेंट प्लेयर लेने की अनुमति होगी, लेकिन पैसे कब और कैसे लौटाए जाएंगे, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. अब केकेआर की टीम के पास चुनौती यह होगी कि वो मुस्ताफिजुर की जगह कोई दूसरा विदेशी तेज गेंदबाज ढूंढ पाती है या नहीं. मुस्ताफिजुर डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट माने जाते हैं, ऐसे में केकेआर को उसी तरह का गेंदबाज खोजना होगा.
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत ने कड़ी चिंता जताई है. बांग्लादेशी हिन्दुओं की हत्या के बाद आईपीएल 2026 में मुस्ताफिजुर रहमान की भागीदारी को लेकर बीसीसीआई पर दबाव लगातार बढ़ता चला गया था. मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा और कुछ नेताओं ने मौजूदा हालात में किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में शामिल करने पर सवाल उठाए. आलोचना की आंच केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान तक पहुंच गई थी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










