
मोहम्मद शमी के नाम की चर्चा तक नहीं हुई! NZ के खिलाफ वनडे टीम चुने जाने की इनसाइड स्टोरी
AajTak
मोहम्मद शमी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया और चयन बैठक में उनके नाम पर चर्चा तक नहीं हुई. चयनकर्ताओं को उनकी फिटनेस और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तीव्रता झेलने की क्षमता पर संदेह है. इसके अलावा, मौजूदा तेज़ गेंदबाज़ी विकल्पों को उनसे बेहतर माना जा रहा है.
मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी मौका नहीं मिला. उनके घरेलू प्रदर्शन को देखते हुए ये तय माना जा रहा था कि शमी को इस सीरीज में मौका मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब उनके सेलेक्शन को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चयन समिति की बैठक में शमी का नाम तक नहीं आया. इससे भारत का शमी को लेकर रुख और भी साफ हो जाता है.
बैठक में शमी के नाम की चर्चा तक नहीं हुई
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शनिवार को जयपुर में मुंबई और महाराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी मैच देखने पहुंचे थे, जहां उनके साथ चयनकर्ता आरपी सिंह भी मौजूद थे. हालांकि, वास्तविक टीम चयन बैठक ऑनलाइन हुई और वह सामान्य प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई. इस बैठक में शमी का मामला एजेंडे में ही नहीं था. कप्तान शुभमन गिल भी इस बैठक में शामिल हुए, इससे पहले वह फूड पॉइज़निंग के कारण सिक्किम के खिलाफ पंजाब की विजय हजारे ट्रॉफी मैच में नहीं खेल पाए थे.
यह भी पढ़ें: 'फिटनेस साबित हो चुकी, IPL में दम दिखाएं...', मोहम्मद शमी को इरफान पठान ने दी बड़ी सलाह
टीम इंडिया में शमी क्यों नहीं हैं?
इसके पीछे क्रिकेटिंग और व्यक्तिगत, दोनों कारण बताए जा रहे हैं. मैदान पर चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को अब भी यह भरोसा नहीं है कि 34 वर्षीय शमी हाई-इंटेंसिटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए जरूरी फिटनेस हासिल कर चुके हैं. भले ही वह घरेलू क्रिकेट में लगातार विकेट ले रहे हों, लेकिन चयनकर्ताओं को लगता है कि शमी का शरीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तीव्रता झेलने में सक्षम नहीं है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










