
'गायकवाड़ के साथ सेलेक्टर्स ने नाइंसाफी की', वनडे टीम में इस खिलाड़ी के चयन पर भड़का पूर्व दिग्गज
AajTak
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को चुने जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. उनका मानना है कि जब टीम में पहले से जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर मौजूद हैं, तो नीतीश का चयन समझ से परे है.
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने खास तौर पर इन-फॉर्म बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है. बद्रीनाथ का मानना है कि इस एक फैसले ने चयन प्रक्रिया में असंगति (इनकंसिस्टेंसी) को उजागर कर दिया है.
नीतीश को लेकर क्या बोले बद्रीनाथ
अपने यूट्यूब वीडियो में बद्रीनाथ ने कहा कि उन्हें नीतीश के चयन के पीछे का तर्क समझ नहीं आ रहा, खासकर तब जब टीम में पहले से ही स्थापित ऑलराउंडर मौजूद हैं. उनके मुताबिक, गायकवाड़ जब-जब मौके मिले हैं, उन्होंने प्रदर्शन किया है, इसके बावजूद उन्हें एक बार फिर नजरअंदाज़ किया गया.
यह भी पढ़ें: पिछले मैच में शतक, फिर भी न्यूजीलैंड सीरीज से OUT... आखिर कहां चूक गए ऋतुराज गायकवाड़
उन्होंने कहा, 'रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर जैसे दो ऑलराउंडर पहले से टीम में हैं, उसके बावजूद नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया गया है. मुझे बिल्कुल समझ नहीं आता कि वह टीम में क्यों हैं. कहा जा रहा है कि वह ऑलराउंडर हैं, लेकिन गेंदबाज़ी में उन्हें हर जगह मारा जा रहा है. गायकवाड़ के साथ नाइंसाफी हुई है.'
बताया जा रहा है कि नीतीश का चयन हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति से जुड़ा है, जिन्हें न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के लिए आराम दिया गया है. हालांकि, भारत ने चार विशेषज्ञ तेज़ गेंदबाज़ों के साथ एक पेस-भारी संयोजन चुना है, ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि नीतीश का उपयोग वास्तव में कितना किया जाएगा, खासकर एक गेंदबाज़ के रूप में.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










