
EXCLUSIVE: 'ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा...', बांग्लादेश ने बताई भारत में टी20 वर्ल्ड कप न खेलने की वजह
AajTak
BCB उपाध्यक्ष फारुक अहमद ने कहा कि मुस्ताफिजुर रहमान को KKR से रिलीज़ किए जाने के बाद यह मामला केवल आईपीएल तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने साफ किया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सरकार के निर्देशों के अनुसार काम करता है और सुरक्षा को लेकर चिंता पूरी टीम के लिए है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के उपाध्यक्ष और बोर्ड डायरेक्टर फारुक अहमद ने इंडिया टुडे से बातचीत में संकेत दिए हैं कि बांग्लादेश भी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की तरह हाइब्रिड मॉडल को अपनाने की दिशा में बढ़ रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला अब किसी क्लब, फ्रेंचाइज़ी या बोर्ड तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकार के निर्देशों से जुड़ा हुआ विषय बन चुका है.
फारुक अहमद के बयान से साफ है कि भारत में बांग्लादेश टीम की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है और इसी वजह से वर्ल्ड कप मैचों के वेन्यू को लेकर पुनर्विचार किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि फारुक ने वर्ल्ड कप को लेकर क्या कहा...
सवालः यह फैसला लेने के पीछे क्या वजह रही? आईपीएल और वर्ल्ड कप दो बिल्कुल अलग इवेंट हैं.
जवाबः BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान जारी किया और सुरक्षा कारणों से मुस्ताफिजुर को KKR स्क्वॉड से रिलीज़ करने को कहा. शायद दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से ऐसा हुआ. उसी मुद्दे से यह बात जुड़ गई कि बांग्लादेश टीम को भी कोलकाता जाना है. हमारा बोर्ड सरकार के अधीन है और सरकार का फैसला बहुत अहम होता है. हम अपने स्तर पर कोई फैसला नहीं ले सकते. सरकार बोर्ड को निर्देश देती है और हमें उसी के मुताबिक काम करना होता है. अगर मुस्ताफिजुर के लिए सुरक्षा का मुद्दा है, तो टीम को कोलकाता और मुंबई भी जाना है, इसलिए यह सरकार की चिंता बन जाती है.
यह भी पढ़ें: ICC ने मान ली बांग्लादेश की मांग? भारत से बाहर टी20 वर्ल्ड कप के मैच कराने पर हुआ राजी
सवालः क्या आपने बांग्लादेश के चीफ एडवाइज़र से इस मामले पर बात की?

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










