'सेलेक्टर्स का फैसला समझ से बाहर', टीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो BCCI पर भड़के शमी के कोच
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया, जबकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. चयन पर शमी के निजी कोच और बंगाल के हेड कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने नाराजगी जताते हुए चयन समिति पर नाइंसाफी का आरोप लगाया है.
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया. घरेलू क्रिकेट में शमी के लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने 50 ओवर के प्रारूप में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को तरजीह दी.
सेलेक्टर्स पर भड़के शमी के कोच
टीम की घोषणा के बाद मोहम्मद शमी के निजी कोच ने चयन फैसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर पर सवाल उठाए. इंडिया टुडे से खास बातचीत में शमी के कोच ने कहा कि अब यह समझ से बाहर है कि भारतीय टीम में वापसी के लिए किसी खिलाड़ी को और क्या करना होगा.
कोच ने कहा, 'एक खिलाड़ी और क्या कर सकता है? उसे और कितने विकेट लेने होंगे?'
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की आखिर गलती क्या है? न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं मिला मौका
घरेलू क्रिकेट में लगातार असरदार रहे शमी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










