
मोहम्मद शमी की आखिर गलती क्या है? न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं मिला मौका
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भी मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किया जाना सवाल खड़े करता है. 2023 विश्व कप के बाद से उनके आंकड़े, घरेलू क्रिकेट में भारी वर्कलोड और लगातार फिटनेस यह दिखाते हैं कि वह अब भी भारत के सबसे प्रभावी वनडे गेंदबाजों में शामिल हैं. लेकिन...
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में श्रेयस अय्यर की तो वापसी हुई है लेकिन मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है. अय्यर चोट के बाद अभी एक भी मैच नहीं खेले हैं. लेकिन शमी घरेलू मैच में लगातार अच्छा खेल रहे हैं. इसके बावजूद शमी को इग्नोर किया गया है. ऐसे में ये साफ है कि शमी अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए प्लान का हिस्सा नहीं हैं.
दरअसल, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम पर इसलिए भी सभी की नजर थी क्योंकि ये टीम 2027 विश्व कप के लिहाज से अहम मानी जा रही थी.
चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद मौका नहीं
शमी ने मार्च 2025 में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है. तब से जो वजह दी जाती रही है, वह एक जैसी रही है.फिटनेस. लेकिन मैदान पर दिखने वाले आंकड़े एक अलग ही कहानी कहते हैं. ऐसी कहानी, जो चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा और उमेश यादव के धीरे-धीरे साइडलाइन किए जाने की याद दिलाती है. लेकिन वनडे क्रिकेट में शमी न सिर्फ प्रासंगिक बने हुए हैं, बल्कि बड़े टूर्नामेंट्स में भारत के सबसे निर्णायक तेज गेंदबाज रहे हैं.
यह भी पढ़ें: India ODI Squad Announcement: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, मोहम्मद सिराज-श्रेयस अय्यर की वापसी, ऋतुराज गायकवाड़ बाहर
आंकड़े क्या कहते हैं

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








