
9.20 करोड़ की बोली, BCCI का आदेश और KKR का एक्शन... मुस्ताफिजुर विवाद पर लगा फुल स्टॉप, शाहरुख भी बने निशाना
AajTak
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और भारत विरोधी माहौल के कारण उपजे भारी विरोध के बाद बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर रहमान को केकेआर से रिलीज करने का आदेश दिया है. 9.20 करोड़ में बिकने वाले मुस्ताफिजुर को जनता के गुस्से को देखते हुए रिलीज करने का फैसला किया गया.
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर बीते कई दिनों से चल रहे विवाद पर फाइनली अब विराम लग गया है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ने बड़ा फैसला लेते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से आईपीएल 2026 सीजन से पहले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज़ करने को कहा था जिसके तुरंत बाद केकेआर ने रहमान को रिलीज कर दिया.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड ने फ्रेंचाइज़ी को औपचारिक निर्देश भेज दिया है. उन्होंने कहा कि हालिया घटनाक्रम को देखते हुए यह फैसला लिया गया. उन्होंने कहा केकेआर चाहे तो वे रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग कर सकते हैं, जिसे बीसीसीआई मंजूरी देगा.
यह फैसला यूं ही नहीं लिया गया है, दरअसल जब दुबई में बीते माह मिनी ऑक्शन हुआ था तो केकेआर ने मुस्ताफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा. गौर करने वाली बात ये है कि IPL 2025 ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाई थी.
फैसला लेने को मजबूर हुई बीसीसीआई हालिया आईपीएल ऑक्शन में KKR ने जैसे ही मुस्ताफिजुर पर करोड़ों रुपये खर्च किए तो तुरंत ही सोशल मीडिया पर इसकी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी जहां लोग बीसीसीआई को निशाने पर ले रहे थे. लोगों का सीधा सवाल था कि अगर पाकिस्तान के खिलाड़ियों को आईपीएल में जगह नहीं मिलती तो फिर बांग्लादेश के मौजूदा हालात देखते हुए वहां के खिलाड़ियों को ऑक्शन में क्यों शामिल किया जा रहा है?
यह भी पढ़ें: 'ये करोड़ों हिंदुओं की भावना का सम्मान...', मुस्ताफिजुर को टीम से बाहर करने के फैसला का साधु-संतों ने किया स्वागत
लोगों का सवाल था कि जिस तरह बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिदुओं को निशाना बनाया जा रहा है,वहां अंतरिम सरकार की शह पर भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी की जा रही है और बयान दिए जा रहे हैं, उसके बाद ऐसे देश के खिलाड़ी को क्यों आईपीएल टीम में लिया जा रहा है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








