
'...उनके धर्म को सजा दे रहे?', बांग्लादेशी क्रिकेटर रहमान के बचाव में उतरे शशि थरूर, BCCI को घेरा
AajTak
मुस्ताफिजुर रहमान को केकेआर से रिलीज किए जाने के फैसले पर बीसीसीआई को शशि थरूर की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है. थरूर ने इसे खेल का राजनीतिकरण बताते हुए सवाल उठाया कि क्या किसी खिलाड़ी को उसके देश या धर्म की वजह से सजा देना सही है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उस फैसले की कड़ी आलोचना की है, जिसमें बोर्ड ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया. दरअसल, बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बाद केकेआर की टीम में मुस्ताफिजुर को शामिल किए जाने पर सवाल उठने लगे थे. सोशल मीडिया पर लोग केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान, बीसीसीआई और आईपीएल टूर्नामेंट पर सवाल उठा रहे थे.
इसी बीच बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया कि वह 9.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए इस खिलाड़ी को रिलीज करे. बोर्ड ने फ्रेंचाइज़ी को यह भरोसा भी दिलाया कि उसे एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी साइन करने की अनुमति दी जाएगी. आखिरकार केकेआर ने रहमान को रिलीज कर दिया.
शशि थरूर ने उठाए सवाल
हालांकि, शशि थरूर ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि किसी क्रिकेटर को उसके देश की राजनीतिक स्थिति के कारण सजा देना गलत है. कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी असहमति जताते हुए सवाल किया कि अगर यह खिलाड़ी किसी दूसरे धर्म से होता, तो क्या बीसीसीआई इसी तरह का फैसला लेता.
थरूर ने लिखा, 'इस विषय पर अपने पुराने विचारों को दोहराते हुए कह रहा हूं. अब जबकि बीसीसीआई ने निंदनीय तरीके से मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर कर दिया है. और अगर बांग्लादेश का वह खिलाड़ी लिटन दास या सौम्य सरकार होता तो? हम यहां किसे सजा दे रहे हैं. एक देश को, एक व्यक्ति को या उसके धर्म को? खेल का यह बेतुका राजनीतिकरण हमें कहां ले जाएगा?'
यह भी पढ़ें: KKR ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को किया रिलीज, BCCI के निर्देश पर फ्रेंचाइजी का बड़ा फैसलाअतुल वासन ने बीसीसीआई और केकेआर का किया बचाव

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








