
IPL के प्रसारण पर रोक की तैयारी? वर्ल्ड कप बहिष्कार के बाद बांग्लादेश की एक और गीदड़भभकी
AajTak
मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर बीसीसीआई और केकेआर के फैसले के बाद विवाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गया है. बांग्लादेश सरकार देश में आईपीएल 2026 के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी इस रुख से सहमत है, जबकि सरकार कानूनी पहलुओं की समीक्षा कर रही है.
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने का मामला गहराता जा रहा है. पहले बांग्लादेश ने भारत में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दी है. और अब आईपीएल को लेकर बांग्लादेश बड़ा कदम उठा सकता है. दरअसल, टी स्पोर्ट्स (T Sports) के पास 2027 तक बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण अधिकार हैं. यह डील 2023 में वायकॉम18 (Viacom18) के साथ की गई थी. अब इसपर रोक लगाने की तैयारी हो रही है.
मुस्ताफिजुर रहमान से जुड़े विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज़ करने का निर्देश दिया. अब इस मामले में बांग्लादेश सरकार भी कूद पड़ी है और देश में आईपीएल 2026 के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: भारत से तनाव के बीच बांग्लादेश ने किया टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान, लिटन दास करेंगे कप्तानी, मुस्ताफिजुर रहमान भी स्क्वॉड में
आईपीएल 2026 के प्रसारण पर रोक लगाने पर विचार कर रहा है
बांग्लादेश के कानून, न्याय और संसदीय मामलों के सलाहकार आसिफ नज़रुल ने फेसबुक पर एक पोस्ट के ज़रिए बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्रालय से आग्रह किया है कि बीसीसीआई द्वारा मुस्ताफिजुर पर लगभग प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारत की इस कैश-रिच लीग के सभी प्रसारण को रोका जाए.
हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










