
ICC ने मान ली बांग्लादेश की मांग? भारत से बाहर टी20 वर्ल्ड कप के मैच कराने पर हुआ राजी
AajTak
मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश और भारत के बीच क्रिकेट विवाद और गहरा गया है. बीसीबी ने आईसीसी से अनुरोध किया है कि वर्ल्ड कप मैच भारत से बाहर श्रीलंका में कराए जाएं. आईसीसी यदि अनुरोध स्वीकार होता है तो बांग्लादेश और पाकिस्तान अपने सभी वर्ल्ड कप मुकाबले श्रीलंका में खेल सकते हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप मैचों के वेन्यू बदलने के लिए तैयार हो सकत है. क्रिकबज ने 4 जनवरी को यह रिपोर्ट दी, ठीक कुछ घंटे बाद जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए औपचारिक रूप से वेन्यू बदलने का अनुरोध किया.
यह घटनाक्रम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से मुस्ताफिजुर रहमान के बाहर किए जाने को लेकर उठे विवाद के बाद सामने आया है. इस मामले के बाद बीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि उनके टी20 वर्ल्ड कप मैचों को सह-मेज़बान श्रीलंका में स्थानांतरित किया जाए. हालांकि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन समझा जा रहा है कि आईसीसी इस अनुरोध पर गंभीरता से विचार कर रहा है, जिसमें खिलाड़ियों की सुरक्षा एक अहम पहलू है.
यह भी पढ़ें: IPL के प्रसारण पर रोक की तैयारी? वर्ल्ड कप बहिष्कार के बाद बांग्लादेश की एक और गीदड़भभकी
केकेआर ने रहमान को किया रिलीज
इससे पहले शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल फ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया था कि वे मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज़ करें, जिन्हें नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. यह फैसला भारत में कुछ दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध के बीच लिया गया, जिन्होंने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों के बीच एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को आईपीएल खेलने की अनुमति देने पर बीसीसीआई की आलोचना की थी.
बांग्लादेश सरकार ने किया हस्तक्षेप

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










