
पिछले मैच में शतक, फिर भी न्यूजीलैंड सीरीज से OUT... आखिर कहां चूक गए ऋतुराज गायकवाड़
AajTak
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे शतक लगाने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ को एक महीने के भीतर भारतीय वनडे टीम से बाहर कर दिया गया. चोटों के कारण मिले मौके में उन्होंने 105 रन की पारी खेली, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने आखिरी मैच में नाबाद शतक जड़कर बाजी मार ली. टीम में वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी के साथ गायकवाड़ को फिर इंतजार की राह देखनी पड़ी...
3 दिसंबर वो तारीख थी जब ऋतुराज गायकवाड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया था. इस शतक के बाद माना जा रहा था कि गायकवाड़ की जगह टीम में लगभग पक्की है. लेकिन ठीक एक महीने बाद जब शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ तो उनका नाम नहीं था.
बता दें कि पिछले साल नवंबर में, लगभग दो साल बाद उन्होंने भारतीय वनडे टीम में वापसी की थी. 28 वर्षीय गायकवाड़, जो एक से लेकर चार नंबर तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया था, जबकि शुभमन गिल की जगह उस सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका मिला. पहले मैच में जायसवाल ने 18 रन बनाए, जबकि गायकवाड़ सिर्फ 8 रन ही बना सके. ध्यान देने वाली बात यह थी कि दोनों ही एक ही बैकअप स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे. जब शुभमन और श्रेयस की वापसी होनी थी, तो कम से कम एक खिलाड़ी को बाहर होना ही था.
बैकअप स्पॉट की जंग में गायकवाड़ ने मारी बाजी
दूसरे मैच में गायकवाड़ ने 105 रनों की शानदार पारी खेलकर बढ़त बना ली. वहीं जायसवाल सिर्फ 22 रन ही बना सके. गायकवाड़ ने टीम को वही लचीलापन दिया, जो कभी केएल राहुल दिया करते थे. हालांकि जायसवाल के पास ऊंची क्षमता (सीलिंग) थी, लेकिन अब तक मुंबई का यह बाएं हाथ का बल्लेबाज पिछड़ता नजर आ रहा था. उसने आखिरी मैच में नाबाद शतक जड़कर हालात बदल दिए.
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की आखिर गलती क्या है? न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं मिला मौका
एक महीने बाद ही गायकवाड़ को भारतीय वनडे टीम से बाहर कर दिया गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज की वापसी का ऐलान किया. गायकवाड़ इस बदलाव के शिकार बने, जबकि ध्रुव जुरेल और तिलक वर्मा को भी टीम से बाहर किया गया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








