
हार्दिक पंड्या को क्यों नहीं मिला NZ के खिलाफ ODI सीरीज में मौका, BCCI ने बताई वजह
AajTak
बीसीसीआई ने साफ किया है कि हार्दिक पंड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखने का फैसला फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण लिया गया है. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें 10 ओवर गेंदबाजी की मंजूरी नहीं दी है और आगामी टी20 विश्व कप 2026 को देखते हुए चयनकर्ताओं ने कोई जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल न किए जाने की वजह साफ कर दी है. शनिवार को घोषित की गई टीम में हार्दिक का नाम न होने के बाद इस फैसले को लेकर कई सवाल उठे थे.
हार्दिक पंड्या ने आखिरी बार फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत के लिए कोई 50 ओवर का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था. इसके बाद से वह सिर्फ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ही नजर आए हैं.
बीसीसीआई ने क्या कहा?
बीसीसीआई ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया कि हार्दिक को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से एक मैच में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने की मंजूरी नहीं मिली है. बोर्ड ने यह फैसला आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 को ध्यान में रखते हुए लिया है और इसे हार्दिक के वर्कलोड मैनेजमेंट का हिस्सा बताया है.
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की आखिर गलती क्या है? न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं मिला मौका
विजय हजारे ट्रॉफी में भी सीमित गेंदबाजी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










